Monday, May 25, 2026
HomeराजनीतिFalta Election Result 2026: फाल्टा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की...

Falta Election Result 2026: फाल्टा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले पीएम मोदी- ‘आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की…’


पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने फाल्टा सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांशु पांडा की चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है. देबांशु पांडा को फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई. यह भाजपा के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है. जनता पश्चिम बंगाल सरकार के सभी क्षेत्रों में किए गए असाधारण कार्यों को देख रही है और इसलिए उन्होंने हमें और आशीर्वाद देने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी हार्दिक बधाई. हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे.

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार देबांगशु पांडा 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी ने अपनी जमानत जब्त करा ली.

पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक 10,084 वोटों के साथ तीसरे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

फाल्टा में हुए पुनर्मतदान के नतीजे दो मायनों में अनोखे हैं. जनवरी 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार को चौथा स्थान मिला है.

2011 के बाद से, जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है.

फाल्टा में पुनर्मतदान 21 मई को हुआ था. पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments