Thursday, May 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीMotorola के पहले फोल्डेबल फोन की First Sale, मिल रहा 20000 रुपये...

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन की First Sale, मिल रहा 20000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट


Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होग गया है। यह फोन सैमसंग के फोल्डेबल फोन मार्केट के दबदबे को कम कर सकता है। फोन में दमदार बैटरी, बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला ने इस फोन में अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल ग्लास यूज किया है। इस फोन को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Motorola Razr Fold की पहली सेल

मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,59,999 रुपये है। वहीं, इसके FIFA वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन की कीमत 1,69,999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल में कंपनी 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। वहीं, फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। मोटोरोला अपने इस फोल्डेबल फोन के साथ वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। यह फोन पेनाटोन ब्लैकेंड ब्लू और पेनाटोन लिली व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

Motorola Razr Fold के फीचर्स

मोटोरोला के इस पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में 8.1 इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यही नहीं, फोन का यह फोल्डेबल डिस्प्ले 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। इस फोल्डेबल फोन में 6.6 इंच का बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी pOLED पैनल दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Motorola Razr Fold फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8.1 इंच, pOLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.6 इंच, pOLED, 165Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 6000mAh, 80W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 20MP, 32MP
OS Android 16

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड My UX पर काम करता है। कंपनी फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में 7 साल तक का अपग्रेड ऑफर कर रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोल्डेबल फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा कवर स्क्रीन पर और 20MP का सेल्फी कैमरा मेन स्क्रीन पर दिया गया है। इस तरह फोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं। यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 55 इंच के LED Smart TV को आधी कीमत में लाएं घर, Croma पर चल रही तगड़ी सेल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments