Wednesday, May 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीVivo ने सस्ते में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते...

Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स


Vivo ने एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6500mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। वीवो ने अपने इस फोन को Y सीरीज में पेश किया है। इस सीरीज को खास तौर पर यूथ और बजट यूजर्स के लिए उतारा गया है। वीवो ने इसे Y60 5G के नाम से लॉन्च किया है। इसे तीन कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज में उतारा गया है।

Vivo Y60 5G की कीमत

वीवो ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन 6GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1799 (लगभग 25,000 रुपये) है। इसके अलावा फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) और CNY 2,299 (लगभग 32,000 रुपये) में आते हैं। इस फोन को कंपनी घरेलू मार्केट में आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर के जरिए सेल करेगी।

Vivo Y60 5G के फीचर्स

वीवो के इस बजट फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसका रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह बजट फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Vivo Y60 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का मेन और एक CMOS सेंसर मिलेगा। फोन का कैमरा ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Motorola ने भारत में लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, 8.1 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेंगे 5 कैमरे





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments