Monday, May 11, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीसबसे सस्ते Flip स्मार्टफोन की सेल शुरू, देसी ब्रांड ने Samsung, Motorola...

सबसे सस्ते Flip स्मार्टफोन की सेल शुरू, देसी ब्रांड ने Samsung, Motorola की बढ़ाई टेंशन


देसी ब्रांड Ai+ ने पिछले महीने भारत का सबसे सस्ता फ्लिप 5जी स्मार्टफोन AI+ Nova Flip 5G लॉन्च किया था। इस फोन की सेल आज यानी 8 मई से शुरू हो गई है। कंपनी का यह पहला और सबसे सस्ता फ्लिप फोन क्लम शेल डिजाइन में आता है। देसी कंपनी का यह फोन Samsung, Motorola, Oppo और Tecno जैसे ब्रांड के फ्लिप फोन को कड़ी टक्कर देगा। फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ-साथ एक कवर डिस्प्ले मिलता है।

Ai+ Nova Flip 5G की कीमत

Ai+ Nova Flip 5G एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है। कंपनी अपने फ्लिप फोन को पहली सेल में 29,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च प्राइस में बेच रही है। यह फ्लिप फोन एक ही कलर ऑप्शन- ग्लेशियर व्हाइट में आता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 49,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है और 7,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

AI+ Nova 5G

Image Source : AI+एआई प्लस नोवा 5जी

Ai+ Nova Flip 5G के फीचर्स

इस सस्ते फ्लिप फोन में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोल्डेबल फोन के मेन डिस्प्ले का रेजलूशन 2790 x 1188 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 3.1 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है।

Ai+ Nova Flip 5G फीचर्स
मेन डिस्प्ले 6.9 इंच AMOLED, 120Hz
कलर डिस्प्ले 3.1 इंच AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 4,325mAh, 33W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 15, NxtOS

Ai+ Nova Flip 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड NxtOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

इस सस्ते फ्लिप फोन में 4,325mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यूजर्स को ब्लूटूथ, NFC, OTG, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की मोटाई महज 7.2mm है।

यह भी पढ़ें – Oppo का बड़ा दांव, जल्द लॉन्च करेगा 100MP सेल्फी कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments