Monday, May 11, 2026
HomeराजनीतिTN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: थोड़ी देर में तमिलनाडु के CM...

TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: थोड़ी देर में तमिलनाडु के CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ विजय, राहुल गांधी समारोह में पहुंचे


टीवीके चीफ जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय के साथ 9 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें मुस्तफा, एस कीर्तना, टीके प्रभु, सेंगोट्टैयन, एन आनंद, आधव अर्जुन, निर्मल कुमार, राज मोहन अरुमुगम, वेंकटरमण और अरुण राज का नाम शामिल है.

विजय के शपथग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. विजय ने उनका शाल ओढ़ाकर स्वागत किया. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और बीजेपी तमिलनाडु के चीफ नागेंद्र, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाईं सुंदरराजन भी शामिल हुए. 

राज्यपाल ने शनिवार को टीवीके प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया था. विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया गया है. विजय ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव पी. षणमुगम सहित सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया.

वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पास दो-दो सीट हैं. दोनों पार्टियों के समर्थन को मिलाकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सीट की संख्या अब 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 हो गई है. टीवीके के संस्थापक नेता ने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करने का आग्रह किया था. विजय चौथी बार लोकभवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे. 

विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम, यानी 108 सीटें थीं. टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था. हालांकि विजय, जिन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की है, को उनमें से एक सीट छोड़नी पड़ेगी. इससे पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी. टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों – कांग्रेस के 5 तथा भाकपा, माकपा और वीसीके के 2-2 विधायक हैं.

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments