Sunday, May 10, 2026
Homeव्यापारHome Loan Update: बैंकों ने घटा दिया होम लोन ब्याज! सस्ती EMI...

Home Loan Update: बैंकों ने घटा दिया होम लोन ब्याज! सस्ती EMI से सच होगा घर का सपना, जानिए कौन सा बैंक है बेहतर?


Home Loan News: अगर आप भी नए घर का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. अब आपके घर खरीदने का सपना साकार होने जा रहा है. जहां, देश के कई बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर में भारी मात्रा में कटौती की है.  

दरअसल, पिछले साल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा बदलाव करते हुए होम लोन के ब्याज को पूरी तरह से घटा दिया था. तो वहीं, RBI द्वारा रेपो रेट में की गई कुल 1.25% (125 bps) की कटौती के बाद, इस साल के मई के महीने में होम लोन बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार, हाल की स्थिति के बारे में बात करें तो, रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर बताया जा रहा है. 

तो वहीं, सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी MCLR दरों में पिछले ही साल जुलाई के महीने में 5 बेसिस पॉइंट्स यानी (BPS) की भारी कटौती की है. इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने फरवरी 2025 से रेपो रेट में 100 bps की कमी की है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. 

कन्फर्म ट्रेन टिकट के बावजूद महिला पर लगा 2560 रुपए का जुर्माना, जानिए रेलवे का ये जरूरी नियम

यहां जानें किन बैंक ने की है कितनी कटौती?

पंजाब नेशनल बैंक: पीएनबी ने अपनी MCLR दरों में सभी अवधियों के लिए 5 bps की कटौती कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है, जहां पंजाब नेशनल बैंक एक साल की MCLR दर 8.95 प्रतिशत से घटकर 8.90 प्रतिशत देखने को मिल रही है. तो वहीं, तीन साल की MCLR दर 9.25 प्रतिशत से बदलकर 9.21 प्रतिशत तक कर दिया गया है. 

इंडियन बैंक: इंडियन बैंकके बारे में बात करें, इस बैंक ने सिर्फ और सिर्फ अपनी MCLR दरों में कुछ अवधियों के लिए 5 bps की कटौती की है. जहां, नई दरें 3 जुलाई 2025 से ही पूरी तरह से लागू की जा चुकी है. 

बैंक ऑफ इंडिया: हांलाकि, इस बैंक ने अपनी MCLR दरों में सभी अवधियों के लिए 5 bps की कटौती की है. जानकारी के अनुसार, नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी हैं और एक साल की MCLR दर, जो लोन दरों के लिए एक बेहद ही अनिवार्य मानी जाती है, 9.05 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है. यहां,  तीन साल की MCLR दर 9.2 प्रतिशत से घटकर 9.15 प्रतिशत हो चुकी है. 

NPS News Update: अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन! ‘NPS संचय’ योजना लॉन्च, जानें कैसे उठाएं लाभ

बैंक ऑफ बड़ौदा: और सबसे आखिरी में बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी होम लोन की ब्याज दरों में अच्छी खासी कटौती की है. बैंक ने ब्याज दरों को पूरी तरह के कम करके 7.45 फीसदी रेट को तय किया है. इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोसेसिंग फी को भी शून्य कर दिया है, जहां पिछले साल जून के महीने में बैंक ने लोन की दरें घटाई थीं. 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments