Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं...

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, बोले- कार्यकर्ताओं के घरों में हुई तोड़फोड़


आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने बुधवार (6 मई, 2026)  को पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया. हुमांयू कबीर ने आरोप लगाया कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुर्शिदाबाद जिले में बड़े पैमाने पर राजनीतिक रूप से प्रेरित और सुनियोजित हिंसा हुई है.

उन्होंने अदालत में दायर याचिका में कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया. उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ में मामला दायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

आम जनता उन्नयन पार्टी नेता की याचिका में अदालत से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है. हुमांयू कबीर के वकील ने बताया कि पहले चरण के चुनाव (23 अप्रैल) में कबीर पर भी असामाजिक तत्वों ने हमला किया था और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई थी. साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी परेशान किया गया, लेकिन पुलिस ने इन मामलों में कोई शिकायत दर्ज नहीं की.

यह भी पढ़ें:- ‘बर्खास्त करो, नहीं दूंगी इस्तीफा’, जिद पर अड़ीं ममता नए विधायकों से बोलीं- पहनो काले कपड़े

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विफलता के कारण उन्होंने अदालत से तत्काल शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने की मांग की है और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है. बता दें कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे. इस चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले दो सीटों पर हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें:- विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये

इस चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हुआ. कुल 207 सीटें भाजपा को मिलीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें प्राप्त हुईं. इसी बीच, परिणाम घोषित होने के बाद दक्षिण 24 परगना सहित राज्य के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं. पुलिस ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments