Tuesday, May 5, 2026
HomeराजनीतिAssembly Elections Result 2026: ‘हम ममता बनर्जी से सहमत, 100 से ज्यादा...

Assembly Elections Result 2026: ‘हम ममता बनर्जी से सहमत, 100 से ज्यादा सीटों पर चोरी हुए चुनाव’, राहुल गांधी का BJP और EC पर बड़ा आरोप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए।

Assembly Elections Results 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में जीत दर्ज की है. BJP ने असम और पुडुचेरी में अपनी सत्ता को बरकरार रखा है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 294 विधानसभा सीटों में से 208 पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इतना ही नहीं, भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से TMC की उम्मीदवार और सीएम ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हरा दिया है. भाजपा की तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (4 मई, 2026) को एक बार फिर से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं.

राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव चोरी किए गए हैं. असम और पश्चिम बंगाल ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं, जहां भाजपा ने चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव चोरी कराया है.’

उन्होंने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सहमत हैं. पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं हैं. हमने पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, 2024 के लोकसभा चुनाव में यह तरीका देखा है. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है!’

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लेकर क्या कहा?

इससे पहले पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुकीं TMC प्रमुख ममत बनर्जी ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 100 से ज्यादा सीटें लूट लीं. चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन गया है. आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग ने जो कुछ भी किया, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी और लूट है.’

यह भी पढ़ेंः West Bengal Election Result 2026: सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में शुभेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments