Tuesday, May 5, 2026
Homeशिक्षाTeaching Jobs 2026: राजस्थान में निकली टीचिंग एसोसिएट की बंपर भर्ती, 5...

Teaching Jobs 2026: राजस्थान में निकली टीचिंग एसोसिएट की बंपर भर्ती, 5 मई से शुरू हो रहे आवेदन


Teaching Jobs 2026: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. राजस्थान में एक बार फिर युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकली हैं. शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा. राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इसमें टीचिंग एसोसिएट के हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है.

इस भर्ती के जरिए कुल 3540 पद भरे जाएंगे. यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का बड़ा मौका है, बल्कि राज्य के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होने जा रही है 3 जून 2026 तक चलेगी. साथ ही यह भर्ती अलग-अलग विषयों के लिए निकाली गई है, जिससे सभी उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. इसलिए सभी उम्मीदवारों को अभी से तैयारी तेज कर देनी चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

इस भर्ती के तहत कुल 3540 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार SSO पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है, जिसे ऑनलाइन ही जमा करना होगा. यह भर्ती शुरू में 5 साल के लिए होगी. इसके बाद काम के प्रदर्शन के आधार पर इसे ज्यादा से ज्यादा 3 साल तक और बढ़ाया जा सकता है. इस भर्ती में हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, जियोग्राफी और पॉलिटिकल साइंस कुल 32 विषयों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी. 

यह भी पढ़ेंः बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों के लिए भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वैकेंसी डिटेल्स 

No. विषय का नाम (Subject) कुल सीटें (Post)
1 कंप्यूटर साइंस  58
2 ड्राइंग   36
3 इकोनॉमिक्स  121
4 इंग्लिश   314
5 ज्योग्राफी  365
6 हिंदी  393
7 हिस्ट्री  355
8 होम साइंस  104
9 पॉलिटिकल साइंस  339
10 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन   74
11 संस्कृत  150
12 सोशियोलॉजी  185
13 उर्दू  32
14 वनस्पति विज्ञान (बॉटनी)  85
15 केमिस्ट्री  103
16 मैथ्स   90
17 फिजिक्स  85
18 जीव विज्ञान (जूलॉजी) 95
19 एबीएसटी (अकाउंटेंसी)  30
20  बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  30
21  ईएएफएम. (इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस)  30
22  कानून (लॉ)  33
23  बागवानी (हॉर्टिकल्चर)  44
24  एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग  43
25  एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स  43
26  एग्रीकल्चर एक्सटेंशन  44
27 सस्य विज्ञान  43
28  एनिमल साइंस  43
29  एंटोमोलॉजी  43
30  बीज और फसल सुधार (जेनेटिक्स)  43
31 प्लांट पैथोलॉजी  43
32  सॉइल साइंस  44
कुल कुल पद  3,540

कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार का UGC, CSIR NET या SLET या SET परीक्षा पास होना भी जरूरी है. उम्र की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना में निकली CSBO ग्रेड-II की 190 भर्तियां, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और योग्यता?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments