Monday, July 6, 2026
Homeव्यापारLPG price in India Today: क्या है आपके शहर में आज गैस...

LPG price in India Today: क्या है आपके शहर में आज गैस सिलेंडर की कीमत? जानें लेटेस्ट कीमत


LPG cylinder price on 25 April: आज 25 अप्रैल को भारत के तमाम बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. वहीं,वैश्विक तेल की कीमतों में लगातार छठवें दिन से बढ़त जारी है. जहां घरेलू LPG की कीमतों में केवल एक बार बदलाव किया गया है, वहीं पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल कुकिंग गैस की कीमतों में दो बार बदलाव किया गया है.

अब तक कितनी बढ़ाई गई कीमतें? 

केंद्र सरकार ने मार्च में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, उसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे पूरे देश में घरेलू LPG की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

इस बीच, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में सबसे पहले मार्च में 144 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद 1 अप्रैल को लगभग 200 रुपये की एक और बढ़ोतरी की गई. कीमतों में हुई इस दोहरी बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, भोजनालय और अन्य व्यवसायों को भारी नुकसान पहुंचा है, क्योंकि वे अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए खाना पकाने वाले ईंधन पर ही निर्भर रहते हैं.

कीमतों में यह बढ़ोतरी 28 फरवरी को ईरान में जंग शुरू होने के बाद से हुई. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में नाकाबंदी हो गई. यह एनर्जी सप्लाई के लिए एक प्रमुख शिपिंग रूट है, जिससे तेल की सप्लाई में रूकावटें आ रही हैं और ईंधनों की कीमतें बढ़ रही हैं.

शहर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ़ 19 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत  
दिल्ली 913.0 रुपये 2078.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये  2031.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये  2208.5 रुपये
चेन्नई  928.5 रुपये 2246.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 2161.0 रुपये
हैदराबाद  905.0 रुपये 2176.5 रुपये
अहमदाबाद 920.0 रुपये 2098.0 रुपये
भोपाल  918.5 रुपये 2084.0 रुपये
चंडीगढ़   922.5 रुपये  2099.5 रुपये

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate Today: आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट? मुंबई से बेंगलुरु तक चेक करें कीमत 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments