Saturday, April 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीWhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, Android यूजर्स बेसब्री से कर...

WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, Android यूजर्स बेसब्री से कर रहे थे इंतजार


WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और नया फीचर ला रहा है। एंड्रॉइड यूजर्स लंबे समय से इस फीचर का इंतजार कर रहे थे। यह फीचर वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज को बिना ऐप ओपन किए ही देखने की आजादी देगा। यूजर्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर ही वॉट्सऐप मैसेज को देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर का नाम नोटिफिकेशन बबल (notification bubble) है, जिसे जल्द ही Android यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने इस फीचर से जुड़ी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह नोटिफिकेशन बबल फिलहाल बीटा वर्जन के लिए रोल आउट किया गया है यानी यह अभी टेस्टिंग फेज में है। बीटा टेस्टिंग के बाद इस फीचर को दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

क्या होंगे बदलाव?

WhatsApp का यह नोटिफिकेशन बबल ओवरऑल डिजाइन में बदलाव करने वाला है। यह एक नया टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स के मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। यूजर्स बिना ऐप ओपन किए ही स्क्रीन पर मैसेज पढ़ सकेंगे और रिप्लाई भी कर पाएंग। वहीं यूजर्स अगर फोन पर कोई दूसरा ऐप भी ओपन किए हैं, जो उन्हें वॉट्सऐप के मैसेज पढ़ने या चैट करने के लिए ऐप को बंद नहीं करना होगा। वो नोटिफिकेशन बबल फीचर के जरिए मैसेज को पढ़ पाएंगे और रिप्लाई भी कर सकेंगे।

Whatsapp New Feature

Image Source : WABETAINFOवॉट्सऐप का नया फीचर

कुल मिलाकर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए आने वाला यह खास फीचर यूजर के कई काम को आसान बना देगा। यूजर्स अपने फोन में मल्टी-टास्किंग को और बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इस फीचर से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट WABetaInfo ने शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में आप आसानी से समझ जाएंगे कि यह अपकमिंग फीचर कैसे काम करेगा।

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की एक और खास बात ये है कि आपके जरूरी मैसेज मिस नहीं होंगे। आप अगर फोन पर कोई दूसरा काम कर रहे हैं तो नोटिफिकेशन बबल में आपको जरूरी मैजेस दिखाई देंगे। इस तरह आपके मैसेज मिस नहीं होंगे। वहीं, आप यहां से रिप्लाई भी कर सकेंगे।

कैसे काम करेगा फीचर?

WhatsApp का यह नोटिफिकेशन बबल यूजर के फोन पर आए मैसेज को होम स्क्रीन फ्लोटिंग बबल की तरह दिखाएगा यानी वो मैसेज स्क्रीन पर तैरने लगता है। इस तरह से यूजर्स अपने जरूरी मैसेज को बिना ऐप ओपन किए ही एक्सेस कर पाएंगे और अगर जरूरत होगी तो रिप्लाई भी कर पाएंगे। यह फीचर ऐप को ओपन किए बिना ही चैटिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड, फोटोग्राफी करने वालों की मौज





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments