Saturday, April 25, 2026
HomeराजनीतिExit Poll 2026 Date: पश्चिम बंगाल में पहला चरण खत्म, असम-केरल-तमिलनाडु में...

Exit Poll 2026 Date: पश्चिम बंगाल में पहला चरण खत्म, असम-केरल-तमिलनाडु में वोटिंग पूरी, कब आएगा एग्जिट पोल?


पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में मतदान हो रहा है. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वहीं तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान हो चुका है. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में लोगों को अब एग्जिट पोल का इंतजार है. आइए जानते हैं कि इन चुनावों का एग्जिट पोल कब आएगा. 

असम, केरल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 9 अप्रैल को ही पूरी हो गई थी. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई, जबकि बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान हो चुका है. जहां पुडुचेरी में 89.87% वोटिंग हुई, वहीं असम में 85.91% और केरलम में 78.27% मतदान दर्ज हुआ. अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहां भी 84.69% मतदान हुआ है. वहीं बंगाल में पहले चरण में 92.88 फीसदी वोटिंग हुई है. 

ये भी पढ़ें- बंगाल की जिन 5 सीटों पर हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, वहां कितने मुस्लिम, जो बना-बिगाड़ सकते हैं ममता का खेल?

कब आएगा एग्जिट पोल?

चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक एग्जिट पोल सार्वजनिक नहीं किए जा सकते हैं. इस पर निर्वाचन आयोग की रोक रहती है. जब तक आखिरी मतदाता पोलिंग बूथ पर अपना वोट नहीं डाल लेता है, तब तक एग्जिट पोल के नतीजों को पब्लिक नहीं किया जाता है. इसलिए पश्चिम बंगाल के चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को पूरी होने के बाद एग्जिट पोल सामने आएगा. शाम छह बजे के बाद इन्हें टीवी और दूसरे माध्यमों के जरिए बताया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-  बंगाल में 92% तो तमिलनाडु में 85% मतदान! बंपर वोटिंग के मायने क्या, चुनावी नतीजों पर कितना पड़ेगा असर?

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल ऐसे सर्वे होते हैं जो मतदाताओं से वोट डालने के तुरंत बाद आमतौर पर मतदान केंद्रों के बाहर ही किए जाते हैं. इन सर्वे का उद्देश्य वोटिंग के रुझान को समझना और आधिकारिक नतीजे आने से पहले चुनावी रिजल्ट का अनुमान लगाना होता है. मीडिया संस्थान और प्राइवेट एजेंसियां ऐसे सर्वे कराते हैं. ये सर्वे कुछ चुनिंदा वोटर्स के जवाबों पर आधारित होते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments