Thursday, April 23, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीभारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां 133 करोड़ के पार, Jio-Airtel में...

भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां 133 करोड़ के पार, Jio-Airtel में कांटे की टक्कर, Vi के भी बढ़े सब्सक्राइबर्स


भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। TRAI ने मार्च 2026 का टेलीकॉम डेटा शेयर किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 133 करोड़ से ज्यादा लोग टेलीकॉम सेवा ले रहे हैं। मोबाइल यूजर्स की संख्यां 128 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, लैंडलाइन यूजर्स की संख्यां 5 करोड़ के करीब पहुंच गई है। मार्च में टेलीकॉम कंपनियों ने 92 लाख से ज्यादा टेलीकॉम यूजर्स जोड़े हैं। Jio और Airtel के बीच नंबर 1 बनने की जंग छिड़ी है, तो इस बार Vi ने भी लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।

133 करोड़ टेलीकॉम यूजर

TRAI की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां 1330.58 मिलियन यानी लगभग 133.05 करोड़ पहुंच गई है। इसमें वायरलेस यानी मोबाइल यूजर्स की संख्यां 1282.33 मिलियन यानी 128.23 करोड़ है। वहीं, लैंडलाइन यानी वायरलाइन यूजर्स की संख्यां 48.25 मिलियन यानी 4.82 करोड़ है। मार्च में टेलीकॉम कंपनियों ने कुल 9.28 मिलियन यानी लगभग 93 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की बात करें तो भारत में कुल 1,065.88 मिलियन यानी 106.58 करोड़ लोग इंटरनेट यूज करते हैं। इनमें 1,002.27 मिलियन यानी 1 अरब लोग मोबाइल इंटरनेट यूज करते हैं। इसके अलावा 17.10 मिलियन (लगभग 17 लाख) यूजर्स FWA और 46.51 मिलियन यानी 4.65 करोड़ लोग वायर्ड ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट यूज कर रहे हैं। इस तरह भारत की कुल टेली-डेनसिटी 93.26% तक पहुंच गई है।

Airtel और Jio में कांटे की टक्कर

Airtel ने मार्च में सबसे ज्यादा 5.09 मिलियन यानी लगभग 50 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 477.74 मिलियन यानी लगभग 47 करोड़ पहुंच गया है। Jio ने भी मार्च में कुल 3.22 मिलियन यानी लगभग 32 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। जियो के कुल यूजर्स की संख्यां बढ़कर अब 496.33 मिलियन यानी लगभग 49 करोड़ तक पहुंच गया है।

Vi ने लंबे समय के बाद अपने नेटवर्क में नए यूजर्स जोड़े हैं। मार्च में टेलीकॉम ऑपरेटर ने करीब 0.102 मिलियन यानी लगभग 1 लाख से ज्यादा नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। फरवरी में भी वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स बढ़े हैं। Vi के कुल यूजर्स की संख्यां अब बढ़कर 198.48 मिलियन यानी 19 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी मार्च में 17,095 नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। BSNL के कुल यूजर्स की संख्यां अब 92.9 मिलियन यानी 9.2 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें – WhatsApp में आया नया फीचर, चैटिंग करते-करते कर पाएंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा तरीका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments