Wednesday, April 22, 2026
Homeस्वास्थSleeping With Bra Cancer Risk: क्या रात को ब्रा पहनकर सोने से...

Sleeping With Bra Cancer Risk: क्या रात को ब्रा पहनकर सोने से होता है कैंसर? जान लीजिए इसके पीछे की सच्चाई


Does Wearing A Bra At Night Cause Breast Cancer: सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं. इन्हीं में से एक दावा फिटनेस कोच और इंफ्लुएंसर प्रियंक मेहता ने अपने वीाडियो में दावा किया था कि रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. वीडियो में वह महिलाओं को सलाह देते हैं कि रात के समय ब्रा पहनने से बचें, ताकि किसी संभावित जोखिम से दूर रहा जा सके. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस तरह के दावे क्यों होते हैं और इसमें सच्चाई कितनी है. 

 इंफ्लुएंसर ने क्या दावा किया था?

इस वीडियो में वह एक बातचीत के जरिए समझाते हैं कि रात में शरीर अपने अंदर जमा टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है. उनके अनुसार बगल, ब्रेस्ट और चेस्ट के आसपास मौजूद लिम्फ नोड्स शरीर की सफाई करते हैं. उनका कहना है कि अगर कोई महिला बहुत टाइट या तार वाली ब्रा पहनकर सोती है, तो यह प्रक्रिया रुक सकती है, जिससे सूजन, तरल पदार्थ जमा होना और समय के साथ ब्रेस्ट के टिश्यू पर  असर पड़ सकता है. 

 

क्या कहता है मेडिकल साइंस?

हालांकि यह दावा सुनने में गंभीर लगता है, लेकिन मेडिकल साइंस इसे सही नहीं मानता. इस तरह की बात पहली बार साल 1995 में सामने आई थी, जब सिडनी रॉस सिंगर और सोमा ग्रिसमाइजर ने अपनी किताब ड्रेस्ड टू किल में ब्रा और स्तन कैंसर के बीच संबंध होने की बात कही थी. इसके बाद में 2017 में इसका दूसरा पार्ट भी आया, लेकिन एक्सपर्ट ने इसे खारिज कर दिया.

अमेरिकी कैंसर सोसायटी की रिपोर्ट

अमेरिकी कैंसर सोसायटी के अनुसार ऐसा कोई साइंटफिक या मेडिकल प्रमाण नहीं है जो यह साबित करे कि ब्रा पहनने से लिम्फ का प्रवाह रुकता है या इससे कैंसर होता है. इसी तरह अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान भी साफ कहते हैं कि ब्रा पहनना, पसीना रोकने वाले उत्पादों का उपयोग करना या स्तन प्रत्यारोपण, इनमें से किसी का भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से कोई संबंध नहीं है.

इसे भी पढ़ें – Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?

ब्रिटेन की कैंसर रिसर्च का भी दावा

ब्रिटेन की कैंसर रिसर्च संस्था का भी यही कहना है कि इस विषय पर ज्यादा रिसर्च इसलिए नहीं हुआ क्योंकि ऐसा कोई साइंटफिक आधार ही नहीं है जो ब्रा और कैंसर के बीच संबंध दिखाता हो. उपलब्ध स्टडी में भी ऐसा कोई लिंक सामने नहीं आया है.

साल 2014 में 1500 से ज्यादा महिलाओं पर किए गए एक बड़े  स्टडी में भी यह पाया गया कि ब्रा पहनने की आदत, उसे कितने समय तक पहना गया, उसमें तार का उपयोग या पहनने की शुरुआत की उम्र, इनमें से किसी का भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से कोई संबंध नहीं है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

firstcheck_in की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर शुएब जैदी भी इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हैं. उनका कहना है कि दिन हो या रात, ब्रा पहनने से कैंसर का खतरा नहीं बढ़ता. उन्होंने यह भी समझाया कि ब्रेस्ट में लिम्फ का प्रवाह कई रास्तों से होता है, इसलिए अगर किसी एक हिस्से पर दबाव भी पड़ता है, तो शरीर दूसरे रास्तों से इसे संतुलित कर लेता है.

इसे भी पढ़ें –  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments