Friday, April 17, 2026
HomeBreaking News'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी,...

‘भूत बंगला’ से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. दोनों की जोड़ी करीब 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. इससे पहले भी दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में साथ काम किया है, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसी बीच आइए अब तक की उनकी फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और बॉक्स ऑफिस का हाल देखते हैं.

हेरा फेरी (2000)

ये फिल्म कॉमेडी जॉनर की क्लासिक मानी जाती है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने कमाल किया था. करीब 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 21.42 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई.

गर्म मसाला (2005)

ये एक फुल ऑन कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ रिमी सेन नजर आई थीं. फिल्म का बजट करीब 17 करोड़ था और इसने लगभग 54.66 करोड़ की कमाई की. इसकी मजेदार कहानी और डायलॉग्स ने दर्शकों को खूब हंसाया.

ये भी पढ़ें: थिएटर से लेकर OTT तक निरहुआ का राज! 5 मेगा बजट फिल्में और 2 बड़ी वेब सीरीज के साथ 2026 में मचाएंगे गदर

भागम भाग (2006)

कॉमेडी और थ्रिल का मजेदार मिक्स ‘भागम भाग’ में देखने को मिला. फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, लारा दत्ता और परेश रावल थे. लगभग 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 67.83 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की.

भूल भुलैया (2007)

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा नजर आए. करीब 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 82.35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म की कहानी और गाने आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं.

ये भी पढ़ें: Box Office: बिना शोर-शराबे के आई साउथ की इस फिल्म ने दिखाया कमाल, ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच लगाया शतक!

दे दना दन (2009)

कॉमेडी और ड्रामा से भरी इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आए. फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ था और इसने करीब 81.90 करोड़ की कमाई की. हालांकि, फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.

खट्टा मीठा (2010)

यह फिल्म कॉमेडी के साथ सोशल मैसेज भी देती है. इसमें अक्षय कुमार और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में थे. करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 62.80 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की.

ये भी पढ़ें: 2 BHK फ्लैट लेना चाहते थे अक्षय कुमार, पर मां की एक सीख ने बदल दिया सोचने का नजरिया



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments