Friday, April 17, 2026
HomeराजनीतिWest Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी...

West Bengal Elections 2026: ‘जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद…’,चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह


West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने आम जनसभा को संबोधित किया. दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. शाह ने राज्य से जुड़े कई मुद्दे उठाए, इस दौरान उन्होंने हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.  

उन्होंने कहा कि ममता दीदी कान खोलकर सुन लो. जितना जोर लगाना है, लगाओ. बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी. बंगाल से घुसपैठियों को हम चुन-चुन कर निकालेंगे. घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे. अमित शाह यह बात जब बोल रहे थे, तो जनता भी उनके समर्थन में नारे लगा रही थी. इस दौरान उन्होंने जनसभा के बीच बंगाल के नागरिकों से कहा कि बस यहां सरकार बना दो.
 
शाह ने कहा कि ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए. महिला होने के बाद भी दीदी कहती है कि 7 बजे के महिलाएं घर से बाहर ना निकले. हमारी सरकार बनने के बाद रात में 2 बजे भी निकलो कोई दिक्कत नहीं होगी. 

कोई चार शादी नहीं कर पाएगा: शाह
एक से ज्यादा शादी करने के मुद्दे पर शाह ने रैली में कहा कि आप बीजेपी की सरकार बना दो, कोई 4 शादी नहीं कर पाएगा. आप जानते हो ना कि 4 शादी कौन करता है. दीदी लोग आपके पास हर महीने 3 हजार रूपये का चेक मिल जाएगा. माताओं बहनों को बस का टिकट नहीं लेना है. 5 लाख तक की ईलाज मुफ्त कर देंगे. धान की MSP बढ़ाएंगे.

बंगाल में चुनावी पारा इतना आगे बढ़ चुका है कि एक तरफ केंद्रीय एजेंसियों ने फैले भ्रष्टाचार को लेकर कोयला घोटाले मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक राज्य में जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. बीजेपी का आश्वस्त नजर आ रही है कि बंगाल में पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. ऐसे में पूरी बीजेपी टीएमसी और उसके शासनकाल को लेकर हमलावर है.  

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, ‘CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही…’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments