Tuesday, April 21, 2026
Homeव्यापारपाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस...

पाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस बात से झूम उठेगी ‘कंगाल’ आवाम


Pakistan Saudi Arab News: आखिरकार वो दिन आ गया, जिसका इंतजार पाकिस्तान कई दिनों से कर रहा था. पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसे सऊदी अरब से दो अरब अमेरिकी डॉलर मिल गए हैं. यह रकम उस तीन अरब डॉलर की सहायता का ही हिस्सा है, जिसकी घोषणा पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने एक दिन पहले की थी. सऊदी अरब से मिली ये रकम पाकिस्तान के असंतुलित विदेशी मुद्रा भंडार के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है.

पाकिस्तान के लिए सऊदी बना संकट मोचक

दरअसल आर्थिक तंगी और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब एक बार फिर ‘संकटमोचक’ बनकर उभरा है. यह वित्तीय सहायता ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई है जब पाकिस्तान पर विदेशी कर्जों की अदायगी का भारी दबाव है. वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने इस मदद का स्वागत करते हुए इसे देश की स्थिरता के लिए आवश्यक बताया है.

हाल ही में सऊदी गए थे पीएम शरीफ

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालिया सऊदी अरब यात्रा के दौरान इस सहायता को अंतिम रूप दिया गया. सऊदी अरब ने न केवल यह नई राशि प्रदान की है, बल्कि पाकिस्तान के लिए अपनी 5 अरब डॉलर की पुरानी जमा सुविधा को भी अगले तीन सालों के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ ही सऊदी अरब अब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में कुल 8 अरब डॉलर की राशि रखने वाला सबसे बड़ा निवेशक देश बन गया है.

यह वित्तीय मदद पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि उसे इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 3.5 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है. 

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मिलेगी मजबूती- विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी अरब से मिले इस फंड से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी साख को कुछ हद तक सहारा मिलेगा. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे पाकिस्तान की बाहरी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

यह भी पढ़ें-

चीन की चाल से ट्रंप को लगेगा झटका, सब लड़ते रहे… ड्रैगन ने GDP ग्रोथ से दुनिया को चौंकाया



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments