Friday, April 17, 2026
HomeBreaking Newsहरियाणवी भाभी की अदाओं का दीवाना हुआ इंटरनेट, हुस्न और ठुमकों ने...

हरियाणवी भाभी की अदाओं का दीवाना हुआ इंटरनेट, हुस्न और ठुमकों ने लूटा यूजर्स का दिल, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिल जीत लेने वाला देखने को मिल जाता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं. इस वक्त एक हरियाणवी भाभी का डांस वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बस एक ही बात कह रहे हैं..ये तो कयामत है! नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में सजी भाभी ने “फॉर्च्यूनर” गाने पर ऐसा डांस किया है कि हर कोई उनकी अदाओं और एक्सप्रेशन्स का फैन बन गया है. उनके ठुमकों में जो नजाकत और आत्मविश्वास नजर आ रहा है, वही इस वीडियो को खास बना रहा है.

ठुमकों में छुपा जादू और दीवाना हो गया इंटरनेट

वीडियो में भाभी जिस अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं, वो देखते ही बनता है. उनके हर एक स्टेप में ग्रेस और एनर्जी साफ झलक रही है. खास बात ये है कि उनका एक्सप्रेशन इतना नेचुरल है कि देखने वाले खुद-ब-खुद वीडियो से जुड़ जाते हैं. जैसे ही म्यूजिक बजता है, भाभी अपने ठुमकों और अदाओं से पूरा माहौल बना देती हैं.

लहंगे और हुस्न ने किया कमाल

भाभी का लुक भी इस वीडियो में चार चांद लगा रहा है. नीले रंग का लहंगा, मैचिंग चोली और दुपट्टा, साथ में हल्का मेकअप और हाथों में चूड़ियां, पूरा देसी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उनका कॉन्फिडेंस और मुस्कान इस डांस को और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है. ठुमके और खूबसूरती देखकर लोग बस वाह कह रहे हैं, इसके अलावा कुछ कहने के लिए लोगों के पास शब्द ही खत्म हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर छाई भाभी

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ वायरल कर दिया. लोग भाभी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा “ऐसा डांस तो दिल जीत ले गया.” वहीं दूसरे ने कहा “भाभी के एक्सप्रेशन कमाल के हैं.”  वीडियो को Neeru nia choudhary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments