Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking Newsमहाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी...

महाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुसा था अंजान शख्स,ऐसे खुली पोल


अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली संग इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थी. इस कपल ने अपनी शादी में सिर्फ 40 मेहमानों को ही बुलाया था. इनकी शादी में फोन तक बैन था और तगड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था. उसके बाद भी एक अनजान शख्स इस शादी में घुस गया था.

इसका खुलासा खुद अनुष्का और विराट की शादी में सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाले यासिन खान ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में किया है. यासिन खान ने बताया,’एक शख्स महाराजा बनकर शादी में घुस गया था. वो बीएमडब्लू से आया था और उसके संग दो बाउंसर्स भी थे.’

इस लापरवाही की वजह से घुसा था अनजान शख्स

यासिन ने उस शख्स के बारे में बात करते हुए आगे कहा,’मैं गेट पर मौजूद नहीं था.मैं मेन हॉल में था, जहां शादी हो रही थी. मेरी टीम भी वहीं थी. हम उन बिन बुलाए मेहमानों को चेहरे से पहचान लेते हैं. मेरे सुपरवाइजर को शक हुआ तो उन्होंने इवेंट मैनेटमेंट टीम को इसके बारे में बताया.’

यासिन खान ने कहा,’शादी में जिस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हॉयर किया गया था उसमें सभी नए लड़के थे, जिन्होंने हाल फिलहाल में कॉलेज पास आउट किया था. उन्हें लगा कि शख्स बीएमडब्लू से आया है तो उन्होंने बिना चेक किए उसे एंट्री करने दी.’

यासिन ने आगे कहा,’जब मेरी नजर इस पर पड़ती, तो वो कोने में ही खड़ा रहता.उसके सिक्योरिटी गार्ड्स किसी सेलिब्रिटी के साथ उसकी तस्वीर खींचते, जिसके बाद वो फिर से कोने में जाकर खड़ा हो जाता.अगर आप मेहमान हैं, तो आप शादी में बाकी लोगों के साथ घुलमिल जाएंगे.’

यासिन खान ने जब उस शख्स से पूछताछ की तो उस बिन बुलाए मेहमान ने कहा कि वो एक हाई-प्रोफाइल मेहमान का भतीजा है,जो अभी इटली में शादी में नहीं आ सका.यासिन ने बताया,’मैं विराट के मैनेजर के पास गया और उनसे पूछा कि क्या उस मेहमान को शादी में बुलाया गया है. उन्होंने मुझे बताया कि नहीं, उन्हें केवल दिल्ली में शादी के रिसेप्शन में बुलाया गया है. फिर मैं उस बिन बुलाए मेहमान के पास गया और उसे बताया कि सिर्फ इंविटेशन पाने वाले मेहमानों को ही शादी में आने की परमिशन है. पहले उसने कुछ अकड़ दिखाई और फिर चला गया.’

ये भी पढ़ें:-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से हुई बरखा बिष्ट की छुट्टी, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-‘इतिहास रच दिया’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments