Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलसैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच...

सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स




चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका बैट छूटा और बाद में कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच में अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे के आसान कैच छूटे और उन्हें जीवनदान मिला। नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया। CSK Vs KKR मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली 3 बॉल पर तीन चौके लगाए संजू सैमसन ने CSK की पारी के पहले ओवर में वैभव अरोरा की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल बाउंड्री के बाहर भेजी। 2. सैमसन का बैट छूटा 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर संजू सैमसन का बैट हाथ से छूट गया। पुल शॉट में पसीने से बैट फिसलकर मिड-विकेट की ओर गया। बॉल लॉन्ग ऑन की तरफ गई और बल्लेबाजों ने एक रन लिया। 3. कार्तिक की 148 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर संजू बोल्ड 11.2 ओवर में कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को 48 रन पर बोल्ड कर दिया। 148 किमी/घंटा की बॉल लेंथ पर पड़ी और अंदर आई। सैमसन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कनेक्ट नहीं कर सके और स्टंप्स बिखर गए। 4. ऋतुराज से नरेन का कैच छूटा चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर ऋतुराज गायकवाड से सुनील नरेन का कैच छूट गया। नरेन ने अंशुल कम्बोज की बॉल मिड ऑफ में खेली, लेकिन गायकवाड आसान कैच नहीं पकड़ सके। नरेन 24 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5. ब्रेविस ने रघुवंशी का कैच छोड़ा, सिक्स मिला 7.3 ओवर में अकील हुसैन की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। लॉन्ग-ऑन पर डेवाल्ड ब्रेविस कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से लगकर बाउंड्री पार गई और सिक्स मिला। 6. सरफराज ने रहाणे को जीवनदान दिया 9.2 ओवर में अकील की गेंद पर अजिंक्य रहाणे का कैच सरफराज खान ने छोड़ दिया। डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए सरफराज ने दोनों हाथों से कोशिश की, लेकिन गेंद छूट गई और रहाणे को जीवनदान मिला। 7. नूर अहमद के 3 विकेट ने पलटा मैच नूर अहमद ने दो ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 11वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। 5वीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे एक्स्ट्रा कवर पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ नूर ने IPL में अपने 50 विकेट पूरे किए। अगली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह बड़ा शॉट खेलते हुए शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments