Sunday, April 12, 2026
Homeराजनीति‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर...

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अभिषेक ने कश्मीर, दिल्ली हमलों पर गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल उठाए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सभी जनसभाओं में राज्य में घुसपैठ के मुद्दे को जोर देकर उठा रहे हैं और इसके लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. अमित शाह के इन्हीं आरोपों पर आपत्ति जताते हुए TMC के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश से घुसपैठ के मामले पर शाह की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए बांग्लादेश के अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी जिक्र किया.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को घुसपैठिया कहा जाना चाहिए. इसके साथ ही, अभिषेक बनर्जी ने पहलगाम और नई दिल्ली में पिछले साल हुए आतंकवादी हमलों को नहीं रोक पाने की पृष्ठभूमि में गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल भी उठाया.

शेख हसीना को लेकर क्या बोले अभिषेक बनर्जी?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी चहल-पहल के बीच TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने शाह से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या शेख हसीना को घुसपैठिया कहा जाना चाहिए, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शरण दी है.

घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें दूर-दराज के कोनों तक से ढूंढ निकालने के शाह के संकल्प का जिक्र करते हुए अभिषेक ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं और इस मुद्दे पर गलत जानकारी फैला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर हम घुसपैठ की बात करें, तो बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की क्या स्थिति है, जो पिछले डेढ़ साल से भारत में रह रही हैं? क्या वह बांग्लादेशी घुसपैठिया हैं?’

लोगों को सुरक्षा देने में अमित शाह विफलः अभिषेक

अभिषेक ने कहा, ‘अमित शाह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को रोकने में कैसे नाकाम रहे, जिसमें 26 भारतीय मारे गए? आतंकवादी दिल्ली में कैसे घुस आए और 10 लोगों को मार डाला? शाह इन लोगों को सुरक्षा देने में क्यों विफल रहे?’

यह भी पढ़ेंः ओडिशा के गंजाम में ‘दंड नाच’ के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments