BSNL ने करोड़ों यूजर्स के लिए तगड़ा प्लान लॉन्च किया है। यूजर्स को हर महीने 5000GB डेटा समेत कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने निजी ऑपरेटर्स को चुनौती देने के लिए एक ऐसा ही सस्ता प्लान उतारा है। इस मंथली प्लान की खास बात ये है कि यूजर्स को इसमें 200Mbps की सुपरफास्ट स्पीड में इंटरनेट का एक्सेस मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलता है।
999 रुपये वाला प्लान
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपने इस नए प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह Superstar Broadband प्लान है, जो 999 रुपये में आता है। इस मंथली प्लान की खास बात ये है कि यूजर्स को घरों में 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 5TB यानी 5000GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है।
BSNL का यह होम ब्रॉडबैंड प्लान पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को JioHotstar, Hungama, Zee5, Shemaroo.me, Epic ON जैसे OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। यूजर्स इस प्लान के साथ इंटरनेट के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी एक्सेस ले सकते हैं।
सस्ते रिचार्ज किए लॉन्च
BSNL ने इसके अलावा कई और सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने 799 रुपये का एक सस्ता मोबाइल प्लान भी उतारा है, जिसमें यूजर्स को 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने यूजर्स की सुविधा के लिए पूरे भारत में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं। यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए कंपनी अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर कर रही है। आने वाले समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 5G सर्विस जल्द लॉन्च कर दी है।
यह भी पढ़ें – 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Oppo का ये सस्ता फोन


