Thursday, April 9, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीApple के पहले फोल्डेबल iPhone का क्या होगा नाम? नई लीक में...

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का क्या होगा नाम? नई लीक में हुआ बड़ा खुलासा


Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार है। यह आईफोन इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इसका CAD रेंडर पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक मिलती है। यही नहीं, एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुई है। जब से पहले फोल्डेबल आईफोन की डिटेल्स सामने आ रही है, यूजर्स के मन में ये सवाल है कि इसका नाम क्या होगा? इसे लेकर बड़ा खुलासा हो गया है।

iPhone Ultra के नाम से आएगा फोन?

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन को iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी एक चीनी कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर ने भी कंफर्म किया था कि एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन “Ultra” के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एप्पल की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस साल सितंबर में अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकता है। इस साल कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी सितंबर में लॉन्च करने वाली है। वहीं, iPhone 18 और iPhone 18e को अगले साल की शुरुआत में उतारा जा सकता है। वहीं, iPhone Air 2 को भी सितबंर में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

iPhone ultra, foldable iphone

Image Source : CAD RENDERफोल्डेबल आईफोन

मिलेंगे ये फीचर्स?

iPhone Ultra या एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में A19 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है। यह एप्पल का 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला पहला चिपसेट होगा, जिसे इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में यूज किया जा सकता है। इसमें 7.69 इंच का WQHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 5.5 इंच का सेकेडंरी डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP के दो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि एप्पल के फोल्डेबल फोन में 200MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है। एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के बैक में गूगल पिक्सल फोन की तरह ही हॉरिजोन्टली अलाइंड कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 10,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 4G कॉलिंग वाला टैबलेट, मिलेगी 8,000mAh की तगड़ी बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments