Wednesday, April 8, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीPNG के लिए Online कैसे करें अप्लाई? कितने दिन में लग जाएगा...

PNG के लिए Online कैसे करें अप्लाई? कितने दिन में लग जाएगा कनेक्शन? जानें पूरा प्रोसेस


LPG सिलेंडर की कमी की वजह से आने वाली दिक्कत के बीच सरकार ने लोगों को PNG इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। साथ ही, सरकार ने लोगों को तीन महीने के अंदर PNG सप्लाई लेने के लिए कहा है, जिन एरिया में नेचुरल गैस की सप्लाई है। ऐसा करने से LPG सिलेंडर की शॉर्टेज दूर हो जाएगी और उन लोगों को आसानी से LPG सिलेंडर मिल जाएगा, जहां PNG की सप्लाई नहीं है। अगर, आपके एरिया में भी PNG की पाइपलाइन है, तो आप घर बैठे आसानी से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

IGL

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL घरों में PNG की सप्लाई करता है। आप अपने फोन या लैपटॉप से घर बैठे PNG के नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको IGL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iglonline.net/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको Apply New Connection पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपने एरिया की डिटेल्स दर्ज करके फिजिबिलिटी चेक करें।
  • आपके एरिया में अगर IGL की पाइपलाइन है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी, जिसे आप स्कैन करके अपलोड करें।

PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई करने के बाद कंपनी के एग्जिक्यूटिव आकर वेरिफिकेशन करेंगे और फिर आपका नया PNG कनेक्शन चालू हो जाएगा।

MGL (Mahanagar Gas Limited)

  • IGL की तरह ही MGL के नए कनेक्शन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.mahanagargas.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए कस्टमर जोन में जाकर नए डोमेस्टिक कनेक्शन रिक्वेस्ट को चुनना होगा।
  • फिर अपने एरिया का पिन दर्ज करके नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करना होगा।

GAIL

  • GAIL Gas भी देश के कई शहरों में PNG सप्लाई करता है। इसके लिए आपको www.gailgas.com की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर नए कस्टमर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां आप अपने शहर या एरिया का नाम चुनें और नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करें।

कितने दिन में लगेगा कनेक्शन?

IGL का कनेक्शन लगने में आम तौर पर अधिकतम 90 दिनों का समय लगता है। अगर, आपके एरिया में PNG की पाइपलाइन है तो 15 से 20 दिनों के अंदर नया कनेक्शन चालू हो जाता है। हालांकि, यह कभी-कभी कनेक्शन की डिमांड पर भी निर्भर करता है। अगर, PNG कनेक्शन की डिमांड ज्यादा है, तो नया कनेक्शन चालू होने में अधिकतम 90 दिनों तक का समय लग सकता है। वहीं, MGL और GAIL gas के नए कनेक्शन के लिए भी 15 से 20 दिनों का समय लगता है। फिजिबिलिटी होने और डिमांड ज्यादा होने पर आपको इसमें भी 90 दिनों तक का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें – आपके इलाके में PNG सप्लाई है या नहीं? फोन पर कैसे करें चेक, जानें आसान तरीका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments