OnePlus Nord 6 Review: वनप्लस नॉर्ड 6 (OnePlus Nord 6) भारत में लॉन्च हो चुका है और आज 7 अप्रैल को वनप्लस ने अपने इस लेटेस्ट फोन को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पेश कर दिया है। ये फोन OnePlus Nord 5 का सक्सेसर है और कई शानदार अपग्रेड्स के साथ आ रहा है। पिछले जेनरेशन वाली वाली नॉर्ड डिवाइस के मुकाबले वनप्लस नॉर्ड 6 में कई बेहतरीन फीचर्स को लॉन्च किया गया है। इस फोन की खासियत इसकी 9000mAh की विशाल सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बना देती है। ये बैटरी वन प्लस के अभी तक के फोन में सबसे बड़ी बैटरी है। कीमत के लिहाज से ये मिड-रेंज सेगमेंट का फोन साबित हो रहा है। हमने इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं-
वनप्लस नॉर्ड 6
OnePlus Nord 6 का डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच की स्क्रीन मिलती है और इसमें ग्लास बैक फिनिश दी गई है। इस बार ये फोन थोड़ा भारी और मोटाई में थोड़ा ज्यादा लगता है। इसका कारण है इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी जिसके चलते फोन कुछ भारी बनाया गया है। इस बार का डिजाइन थोड़ा अलग है लेकिन वनप्लस के हालिया फोन्स से काफी मिलताजुलता लगता है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं जो इसका व्यूइंग एक्सपीरीएंस बेहतरीन बनाते हैं।
वनप्लस नॉर्ड 6
OnePlus Nord 6 में एक फ्लैट 1.5K AMOLED ‘Sunburst HDR’ डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक का होने वाला है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। इस फोन में पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की मिलेगी। इसमें मिनिमम ब्राइटनेस 2 निट्स तक की होने वाली है। फोन की बिल्ड क्वालिटी देखें तो फोन का लुक प्रीमियम है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Crystal Guard Glass दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये वनप्लस के फ्लैगशिप लेवल के Corning Gorilla Glass Victus+ जितना स्ट्रॉन्ग है.
OnePlus Nord 6 की परफॉर्मेंस
इस फोन में परफॉर्मेंस की बात करें तो Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है जो पिछले मॉडल यानी वनप्लस नॉर्ड 5 के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट का अपग्रेड है। इससे CPU और GPU परफॉर्मेंस में सुधार देखा जाएगा, यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. इस फोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो फास्ट मल्टीटास्किंग करने का दावा करती है और हमने इस फोन को कुछ दिन टेस्ट करने के बाद पाया कि कंपनी का दावा सही है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली स्क्रीन मिलती है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग के जरिए डेली मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के दौरान एक्सपीरीएंस को बूस्ट करती है। फोन में UFS 4.0 स्टोरेज की वजह से ऐप्स लोड होने में मिनिमम समय लगता है।
वनप्लस नॉर्ड 6
यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आएगा जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखने के साथ हाई प्रेशर वॉटर से सेफ रखेगा। इसे Aqua टच सपोर्ट के साथ पावर्ड किया गया है जिसका फायदा ये है कि पानी में भीगी या नम उंगुलियों से टच करने पर भी फोन का स्क्रीन टच रिस्पॉन्स करने वाला है।
OnePlus Nord 6 की बैटरी
OnePlus Nord 6 की बैटरी 9000mAh की बैटरी है जो वनप्लस ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन के तौर पर सामने आया है। यह Nord 5 की 6800mAh बैटरी से काफी बड़ी है और कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज करने के बाद यह फोन 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। हमने इस फोन को सामान्य यूज के लिए उपयोग करके देखा है और फुल चार्जिंग करने पर ये 2 से 2.5 दिन के बीच आराम से चल जा रहा है। फोन को चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही इस वनप्ल्स फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। फोन में 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग है और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को 0-30 मिनट के अंदर 50 परसेंट चार्ज किया जा सकता है और 50 मिनट के अंदर फोन फुल चार्ज हो जाता है।
वनप्लस नॉर्ड 6
OnePlus Nord 6 का कैमरा
OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony Lytia है। ये कैमरा डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 2x जूम और एक मल्टी-फोकस सेंसर से लैस होगा। बैक कैमरे में डुअल Axis OIS सपोर्ट मिलेगा। फोन में मेन कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर लगा है। हालांकि फोन में कोई टेलीफोटो कैमरा या पेरिस्कोप लेंस जैसी फैसिलिटी नहीं है लेकिन इस फोन से हमने तस्वीरें लेकर देखा कि ये कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें लेने के काबिल है।
वनप्लस नॉर्ड 6
OnePlus Nord 6 के कलर्स, स्टोरेज
OnePlus Nord 6 फोन के कलर्स की बात करें तो कंपनी ने तीन आकर्षक रंगों में इस फोन को उतारा है। इसमें फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विकसिल्वर कलर पेश किए गए हैं जो काफी सुंदर लगते हैं और फोन को प्रीमियम लुक देने में सक्षम हैं। OnePlus Nord 6 में बेस वेरिएंट में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
गेमिंग के लिए इस फोन में बेहतरीन फ्रेम रेट्स के साथ सुपर थर्मल मैनेजमेंट मिल रहा है जिसके दम पर ये गेमिंग लवर्स के लिए बेहतरीन डिवाइस साबित हो सकता है और उनके BGMI और Call of Duty जैसे गेमिंग एक्सपीरीएंस को बेहद शानदार बना सकता है। फोन में AI फीचर्स मिलने वाले हैं. ये सारे फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाते हैं.
वनप्लस नॉर्ड 6
OnePlus Nord 6 की कीमत
वनप्लस नॉर्ड 6 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड (फुल स्वाइप) पर 2,000 रुपये और एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड (ईएमआई ट्रांजेक्शन) पर 3,000 रुपये की छूट का बेनेफिट ले सकते हैं। इससे 8GB वेरिएंट के लिए हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये हो जाती है। यह 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर रंग विकल्पों में अवेलेबल होगा।
फाइनल वर्डिक्ट क्या है
ये फोन उन पावर यूजर्स के लिए सटीक लगता है जिन्हें अपने फोन में हाई-परफॉर्मेंस की जरूरत है। वो यूजर्स जिन्हें चाहिए कि बैटरी लंबी चले और परफॉर्मेंस स्मूथ हो, उनके लिए ये फोन बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर सामने आया है और अपने सेगमेंट में खास लगता है। फोन का डिजाइन-डिस्प्ले और हमारे रियलटाइम यूजर एक्सपीरिएंस के तौर पर कुल मिलाकर ये फोन खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है।
ये भी पढ़ें


