Tuesday, April 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीXiaomi Fan Festival 2026: सस्ते में लें Xiaomi 17 Ultra सहित फ्लैगशिप...

Xiaomi Fan Festival 2026: सस्ते में लें Xiaomi 17 Ultra सहित फ्लैगशिप फोन; टैबलेट और स्मार्ट TV खरीदने का भी मौका


Xiaomi Fan Festival 2026: शाओमी फैन फैस्टिवल भारत में शुरू हो चुका है और टेक कंपनी ने इस बात का ऐलान सोमवार को किया है। इस इवेंट में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता अपने कई डिवाइस पर अलग-अलग ऑफर मुहैया करा रही है जिससे कस्टमर्स अपनी खरीदारी पर ज्यादा  से ज्यादा बचत कर सकें। इस खरीदारी में फोन, टैबलेट और स्मार्ट टीवी यानी कंपनी के काफी प्रोडक्ट्स् शामिल हैं। शाओमी फैन फैस्टिवल 2026 के ऑफर्स में चुने हुए शाओमी और रेडमी के प्रोडक्ट्स शामिल हैं, इनमें हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप हैंडसेट यानी कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भी शामिल हैं। ये फोन क्वॉलकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस हैं। इसी तरह कस्टमर्स रेडमी के टैबलेट Pad 2 और Pad 2 Pro पर भी नए ऑफर ले सकते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग साइज के टीवी पर भी ऑफर मिल रहे हैं।

Xiaomi Fan Festival 2026 में मिलने वाले ऑफर्स

शाओमी फैन फैस्टिवल 2026 सोमवार को भारत में शुरू हुआ है और देश में 15 अप्रैल तक लाइव रहने वाला है। इसके जरिए ग्राहकों को रेडमी और शाओमी के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए और उन पर अच्छे ऑफर हासिल करने के लिए पूरे 10 दिन का मौका मिल रहा है। इसमें मिल रहे प्रमुख ऑफर्स के बारे में जानिए

Xiaomi 17 के 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कन्फिगरेशन पर कस्टमर्स 10,000 रुपये तक बचा सकते हैं जो कि भारत में हाल ही में 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

इसी तरह फ्लैगशिप शाओमी 17 अल्ट्रा के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को भी डिस्काउंटेड कीमत यानी कि 1,29,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

इसके अलावा रेडमी नोट 15 सीरीज के भी कई फोन इस फैन फेस्टिवल में सस्ते में मिल रहे हैं। रेडमी Note 15 5G को 22,999 रुपये के ऑफर प्राइस में खरीदा जा सकता है। रेडमी Note 15 Pro 5G को 26,999 रुपये के ऑफर प्राइस में खरीदा जा सकता है और Note 15 Pro+ 5G को 34,999 रुपये के ऑफर प्राइस में खरीदा जा सकता है।

शाओमी फैन फैस्टिवल में केवल प्रीमियम फोन ही सस्ते में नहीं मिल रहे हैं बल्कि बजट फोन पर भी अच्छे ऑफर दिए गए हैं जैसे कि Redmi A5 को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Redmi A4 5G को 9,299 रुपये में और Redmi 15C 5G को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इन स्मार्टफोन्स के अलावा खरीदारों के पास इस फेस्टिवल में रेडमी और शाओमी के टैबलेट भी घटे हुए दामों पर खरीदने का मौका है। बायर्स के पास Redmi Pad 2, Redmi Pad 2 Pro और Xiaomi Pad 8 के टैबलेट पर 1000 रुपये तक बचाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि शाओमी के अलग-अलग साइज के टीवी जो 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के साइज के हैं, उन पर भी डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर किए जा रहे हैं। इन टीवी में QLED और 4K रेजॉल्यूशन वाले टीवी भी शामिल हैं।

इसके अलावा भी कई स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं जैसे कि

Redmi A5 के 3GB+64GB वेरिएंट के दाम 8,999 रुपये से घटकर 7,999 रुपये हो गए हैं।

Redmi A4 5G के 4GB+64GB वेरिएंट के दाम 10,999 रुपये से घटकर 9,299 रुपये हो गए हैं।

Redmi 15C 5G के 4GB+128GB वेरिएंट के दाम 16,999 रुपये से घटकर 13,999 रुपये हो गए हैं।

Redmi 15 5G के 6GB+128GB वेरिएंट के दाम 19,999 रुपये से घटकर 16,499 रुपये हो गए हैं।

Redmi Note 15 5G के 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 26,999 रुपये से घटकर 22,999 रुपये हो गए हैं।

इनके अलावा कई टैबलैट और स्मार्ट टीवी पर भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

स्मार्ट रेफ्रिजरेटर गाइड: Mini LED और AI कूलिंग वाले फ्रिज कैसे बिजली बचाते हैं, जानें इनके बारे में





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments