Tuesday, April 7, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाSBI में 36 महीनों के लिए ₹3,60,000 की एफडी कराने पर कितना...

SBI में 36 महीनों के लिए ₹3,60,000 की एफडी कराने पर कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन


अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए बेहतर रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। खासकर भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI जैसे बड़े बैंक में निवेश करने पर सुरक्षा के साथ स्थिर ब्याज भी मिलता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप ₹3,60,000 की एफडी 36 महीनों (3 साल) के लिए कराते हैं, तो आखिर मैच्योरिटी पर आपको कुल कितना पैसा मिलेगा? यहां हम इसी बात को समझने की कोशिश करते हैं। इसकी पूरी कैलकुलेशन से आपको रिटर्न का एक आइिडया मिल जाएगा। इससे आप अपने निवेश का सही फैसला ले सकेंगे।

कितना मिल रहा ब्याज

मौजूदा समय में एसबीआई 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम की FD पर आम नागरिकों को 6.30% प्रति वर्ष की ब्याज दर दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% लाभ के साथ 6.80% प्रति वर्ष मिलता है।

समझें रिटर्न का कैलकुलेशन

अगर आप एक सामान्य ग्राहक हैं और SBI में 36 महीने के लिए एफडी में 3,36,000 रुपये जमा करते हैं तो 6.30% ब्याज के आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, रिटर्न के तौर पर 69,304 रुपये मिलेंगे। यानी मैच्योरिटी पर कुल 4,05,304 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो 6.80 प्रतिशत ब्याज के आधार पर कैलकुलेट करें तो कुल रिटर्न 75,330 रुपये मिलेंगे। यानी आखिर में 4,11,330 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि इस रकम पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा, बाजार के उतार-चढ़ाव से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। 

समझ लें ये महत्वपूर्ण बातें 

एसबीआई की एफडी स्कीम के तहत जमा ब्याज तिमाही कंपाउंडिंग पर आधारित है, इसलिए साधारण ब्याज से ज्यादा रिटर्न मिलता है। अगर आप टैक्स स्लैब में आते हैं, तो TDS कट सकता है, जिसे आप Form 15G/15H जमा करके बचा सकते हैं। मैच्योरिटी अमाउंट में मूल राशि + ब्याज दोनों शामिल हैं। एक और बात समझ लें, ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। FD खोलने से पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच में लेटेस्ट रेट की पुष्टि जरूर कर लें।

(Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments