- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen
स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का IPL मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया। मैच का स्कोरबोर्ड
बारिश के कारण मैदान को कवर करता ग्राउंड स्टाफ।
कोलकाता में करीब ढाई घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

शाम 7:46 बजे बारिश आने के बाद मैच को रोकना पड़ा था।
टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स


पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आया मैच बेनतीजा रहने के बाद पंजाब और कोलकाता को एक-एक अंक मिले। एक अंक के सहारे पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। जबकि कोलकाता की टीम 8वें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
अपडेट्स
05:44 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
KKR-PBKS मैच बारिश के कारण नो रिजल्ट रहा
05:38 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
CAP प्रेसिडेंट सौरव गांगुली मैदान पर पहुंच गए
05:08 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में बारिश रुकी, कवर्स हटाए जा रहे
कोलकाता में बारिश रुक चुकी है। यहां शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मुकाबले की कटऑफ टाइमिंग 11:14 बजे है यानी कि इस समय तक मैच शुरू हो पाया तो 5-5 ओवर का खेल होगा।
04:23 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे
03:47 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ओवर्स में कटौती शुरू, रात 11:14 बजे कटऑफ टाइम
रात 9:10 बजे तक मैच शुरू नहीं हो सका, क्योंकि कोलकाता में रुक-रुककर बारिश हो रही है। अब मैच शुरू होने की स्थिति में ओवर्स में कटौती होगी। रात 11:14 बजे तक 5-5 ओवर तक मैच हो सकेगा।
03:32 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रात 9:10 बजे के बाद ओवर्स में कटौती होगी

फिलहाल, कोलकाता में बारिश जारी है और मैच रुका हुआ है। रात 9:10 बजे के बाद ओवर्स में कटौती की जाएगी।
03:26 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में बारिश तेज हुई, ओवर्स में कटौती संभव
कोलकाता में बारिश तेज हो गई है। अब तक अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण भी नहीं किया है। पिछले एक घंटे से मैच रुका हुआ है। ज्यादा देर होने पर ओवर्स में कटौती की जा सकती है।
03:14 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
4 फोटो में मैदान का हाल देखिए

02:59 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अंपायर्स रात 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे
02:54 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बारिश लौटी, मैदान को फिर कवर किया गया
कोलकाता में एक बार फिर बारिश लौट आई है। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को फिर से कवर कर दिया है।
02:43 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में बारिश थमी, कवर्स हटा रहे हैं
कोलकाता में बारिश रुक चुकी है। ग्राउंड स्टाफ मैदान से कवर्स हटा रहा है। मैच कुछ ही देर में शुरू हो सकता है।
02:39 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जेवियर बार्टलेट का सेलिब्रेशन देखिए

जेवियर बार्टलेट ने अपने पहले ओवर में दो विकेट झटके।
02:31 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में बारिश जारी
02:22 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण मैच रुका

बारिश के कारण मैच रोका गया है।
कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है। इस वजह से खेल को रोका गया है। मैदान को कवर कर दिया गया है।
02:14 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बार्टलेट को ओवर में दो विकेट, एलन-ग्रीन आउट
बार्टलेट ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए।
दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने दो विकेट झटके। उन्होंने शुरुआती तीन बॉल डॉट कराई। उसके बाद चौथी बॉल पर फिन एलन (6 रन) और छठी बॉल पर कैमरन ग्रीन (4 रन) को विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। इस ओवर में महज 4 रन ही बने।

02:07 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्शदीप के पहले ओवर में 2 चौके लगे, 12 रन बने
अर्शदीप ने पहले ओवर में 12 रन दिए।
पंजाब के अर्शदीप सिंह ने मैच का पहला ओवर डाला। उनके इस ओवर में दो चौके लगे। पहला चौके रहाणे ने थर्ड मैच की दिशा में लगाया। जबकि दूसरा चौका फाइन लगे की दिशा में यॉर्कर बॉल पर आया। इस ओवर से 12 रन आए।
01:55 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मैच से पहले 3 फोटो देखिए
01:49 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
KKR की प्लेइंग-11 देखिए
01:42 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 देखिए
01:41 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
KKR ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनीं, चक्रवर्ती चोटिल
कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। सुनील नरेन भी नहीं खेल रहे हैं। नवदीप सैनी को डेब्यू कैप दी गई है। रोवमन पॉवेल को मौका दिया गया है।
01:30 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका

सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
01:29 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नवदीप सैनी KKR से डेब्यू कर रहे
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी KKR से डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें डेब्यू कैप दी गई है।
01:26 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 बार टक्कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।
ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।
01:25 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए

कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है।
01:25 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वैशाख ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए

पंजाब के लिए कूपर कोनोली बल्ले से शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 108 रन बनाए हैं और 163.63 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2 मुकाबलों में 5 विकेट झटके हैं।
01:21 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता घर में सीजन का दूसरा मैच खेल रही
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।
कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी।
01:15 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा अपनी टीम को सपोर्ट करने कोलकाता पहुंचे
IPL से बाहर हो चुके हर्षित राणा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
01:13 PM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में कोलकाता-पंजाब मैच का प्रीव्यू देखिए



