Sunday, April 5, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy S26 सीरीज में एक और फोन की एंट्री? Geekbench पर...

Samsung Galaxy S26 सीरीज में एक और फोन की एंट्री? Geekbench पर सामने आए फीचर्स


Samsung Galaxy S26 सीरीज में एक और धमाकेदार फोन की एंट्री होने वाली है। सैमसंग का यह फोन साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर फोन के प्रोसेसर, रैम जैसे फीचर्स की जानकारी सामने आई है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 FE का अपग्रेड होगा। वहीं, फोन के फीचर्स और डिजाइन भी लगभग Galaxy S25 FE की तरह ही हो सकते हैं।

Galaxy S26 FE गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Samsung Galaxy S26 FE के गीकबेंच लिस्टिंग की डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Exynos 2500 चिपसेट के साथ आ सकता है। यह सैमसंग का लेटेस्ट चिपसेट है, जो XClispse 950 GPU से लैस है। इस फोन में 8GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल कोर में 2426 का स्कोर मिला है। वहीं, मल्टीकोर में इस फोन का स्कोर 8004 है।

Samsung Galaxy S26 FE को गीकबेंच पर SM-S741 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फोन के चिपसेट की क्लॉक स्वीड 3.30 GHz तक की है। गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग के इस फोन की अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी S25 FE को 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।

Galaxy S25 FE के फीचर्स

Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Infinity-O डिस्प्ले पैनल का यूज किया गया है, जिसके साथ अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Exynos 2400 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।

सैमसंग का यह फोन 4,900mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो और कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें – Infinix ने चोरी किया Nothing Phone का डिजाइन? भारत में लॉन्च से पहले दिखी झलक





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments