Wednesday, April 1, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीXiaomi की मिनी LED सीरीज अप्रैल में होगी लॉन्च, वाइब्रेंट कलर्स वाली...

Xiaomi की मिनी LED सीरीज अप्रैल में होगी लॉन्च, वाइब्रेंट कलर्स वाली बड़ी स्क्रीन से लैस टीवी के फीचर्स समझें


Xiaomi TV Launch: शाओमी की भारत में अपना ईकोसिस्टम बढ़ाने की खबरें सामने आ रही हैं और इसके नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में रेफ्रिजरेटर्स और एसी भी शामिल होंगे, ऐसी जानकारी हैं। अब इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी अपने टीवी लाइनअप को भी बढ़ा रही है। 15 अप्रैल 2026 को शाओमी भारत में Xiaomi TV S Mini LED series लॉन्च करने वाली है और इसकी अप्रैल में लॉन्चिंग की बात कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। यहां पर आप इसकी लॉन्च से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं जिसमें डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स शामिल हैं-

Xiaomi TV S Mini LED series कैसे और कहां मिलेगा?

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस टीवी के लॉन्च की डेट से पर्दा उठा दिया है। Xiaomi TV S Mini LED series में कंपनी की क्वांटम मैजिकक्यू डिस्प्ले (Quantum MagiQ display) टेक्नोलॉजी को शेयर किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही शाओमी भारत में अपने पहले मिनी एलईडी स्मार्ट टीवी की एंट्री करा देगी। भारत में कंपनी की वेबसाइट पर इसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। हालांकि ब्रांड ने अभी अपने शाओमी ऑनलाइन स्टोर के अलावा किसी और ऑनलाइन रिटेल पार्टनर से ये टीवी बेचने के लिए करार किया है या नहीं, ये जानकारी सामने नहीं आई है। 

Xiaomi TV S Mini LED series के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज हाल ही में ग्लोबली लॉन्च हुई है। इसके लाइनअप में पांच स्क्रीन साइज बेचे जाएंगे जिनमें 55, 65, 75, 85 और 98 शामिल हैं। शाओमी 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज के साथ इसकी भारत में बिक्री शुरू कर सकती है। ये बाजार की मांग के मुताबिक हो सकता है। इस टीवी में 4K (3840 x 2160 पिक्सेल) रेजलूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इस टीवी में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है और 94 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिलेगी जो कि HDR10+ और HLG सपोर्ट के साथ आ सकता है।

टीवी की ऑडियो केपेबिलिटी

ऑडियो के लिए शाओमी के इस अपकमिंग टीवी में डुअल 15W स्पीकर्स मिलेंगे जो कि डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट सिस्टम के साथ होंगे। शाओमी के अन्य टीवी के मुताबिक इसमें Google TV OS का फीचर मिलेगा जिसके दम पर ये टीवी मुख्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, क्रोमकास्ट सपोर्ट और एयरपले कंपेटिबिलिटी के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी सपोर्ट क्या होगा?

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट मिलेगा। पोर्ट्स की बात करें तो इस लेटेस्ट टीवी लाइनअप में दो HDMI 2.0 पोर्ट्स मिलेंगे और एक HDMI 2.1 पोर्ट मिलेगा। इन सब के साथ इसमें तीन USB पोर्ट आएंगे और Ethernet की फैसिलिटी मिलेगी।

ये भी पढ़ें 

फर्जी LPG बुकिंग स्कैम बढ़ा रहे परेशानी, फेक लिंक से चोरी हो सकता है आपका जरूरी डेटा-ऐसे बचें





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments