Tuesday, March 31, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीहैकर्स के निशाने पर हैं आपके फोन और स्मार्टवॉच, सरकार ने जारी...

हैकर्स के निशाने पर हैं आपके फोन और स्मार्टवॉच, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम


करोड़ों स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी विंग CERT-In ने एप्पल के आईफोन और वॉच के लिए ये नई वॉर्निंग जारी की है। CERT-In की एडवाइजरी में एप्पल के डिवाइसेज की सिक्योरिटी में कई तरह की खामियां पाई गई हैं, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आईफोन, आईपैड और वॉच आदि में सेंध लगा सकते हैं और निजी डेटा की चोरी कर सकते हैं।

CERT-In की एडवाइजरी

26 मार्च का जारी एडवाजरी में CERT-In ने यूजर्स को अपने डिवाइसेज को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट करने के लिए कहा है। साथ ही, एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि इन कमजोरियों की वजह से डिवाइस में सेंध लगाकर बैंकिंग डिटेल्स, मैसेज, कॉन्टैक्ट्स आदि में सेंध लगाई जा सकता है। 

सरकारी एजेंसी के एडवाइजरी में कहा गया कि एप्पल के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के अलग-अलग कंपोनेंट्स और सिक्योरिटी मैकेनिज्म में सेंध लगाया जा सकता है। हैकर्स डिवाइस में लगे सिक्योरिटी वॉल को बाईपास कर सकते हैं और डिवाइस से जरूरी डेटा एक्सेस कर सकते हैं। एडवाइजरी में एप्पल के इन 7 सॉफ्टवेयर वर्जन वाले डिवाइसेज वाले डिवाइसेज पर सबसे ज्यादा खतरा है…

ये डिवाइसेज होंगे प्रभावित

CERT-In के मुताबिक, iOS वर्जन 26.4 और iPadOS वर्जन 18.7.7 से पहले के वर्जन, macOS Tahoe वर्जन 26.4, macOS Sequoia वर्जन 15.7.5, macOS Sonoma वर्जन 14.8.5, Safari 26.4, watchOS, tvOS और VisionOS वर्जन 26.4 और Apple Xcode वर्जन 26.4 से पहले वाले सभी वर्जन में ये गड़बड़ियां पाई गई हैं। इन वर्जन वाले एप्पल डिवाइसेज को तुरंत अपडेट करने के लिए कहा गया है।

कैसे करें सॉफ्टवेयर अपडेट?

iPhone और iPad यूजर्स अपने डिवाइस में सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए सेटिंग्स में जाएं। वहां, General वाले ऑप्शन में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट को सर्च करें। इसके बाद अपने डिवाइस के सॉफ्टवेयर वर्जन को चेक करें। अगर, उनके डिवाइस में दिए गए वर्जन से पुराने सॉफ्टवेयर हैं तो नया अपडेट चेक करें। नया अपडेट उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड करें और अपने डिवाइस को सिक्योर कर लें। ऐसे ही mac और Apple Watch के लेटेस्ट फर्मवेयर यानी सॉफ्टवेयर को अपडेट करें।

ये भी पढ़ें – iPhone 18 Pro में बदल जाएगा Dynami Island का डिजाइन? नई लीक में बड़ा खुलासा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments