![]()
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे तभी क्रिकेट छोड़ेंगे जब उन्हें खेल से बोरियत होगी। चयन या उम्र उनके फैसले का आधार नहीं होंगे। परफॉर्मेंस पर फोकस, सिलेक्शन पर नहीं 35 साल के शमी पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर हैं, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल के लिए 67 विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। शमी ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। उनके मुताबिक, एक खिलाड़ी के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे, बाकी चयन उनके नियंत्रण में नहीं है। रिटायरमेंट का फैसला खुद लेंगे एक इंटरव्यू में शमी ने कहा कि जब खिलाड़ी के मन में रिटायरमेंट का ख्याल आता है, तो वह थक चुका होता है। उन्होंने कहा कि वह न तो थके हैं और न ही बोर हुए हैं। उन्होंने कहा, जिस दिन उन्हें लगेगा कि अब खेल में मजा नहीं आ रहा या आलस महसूस हो रहा है, उसी दिन वह क्रिकेट छोड़ देंगे। IPL में नई टीम के साथ उतरेंगे शमी इस बार IPL में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर भरोसा जताया है और वह उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। —————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर
Source link


