Lava Bold N2 Pro 4G: देसी कंपनी लावा का Lava Bold N2 Pro 4G भारत में मंगलवार को लॉन्च होगा और इसके साथ ही कंपनी ने इसके लिए एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर जानकारी दे दी है। लावा के इस अपकमिंग हैंडसेट में 4जी कनेक्टिविटी मिल रही है और ये Unisoc T7250 चिप पर रन करता है जो एंड्रॉइड 15 से लैस है। लावा ने इस Bold N2 Pro 4G फोन को 6.67-एलसीडी स्क्रीन के साथ तैयार किया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग मिलती है। Bold N2 Pro 4G फोन को भारत में दो कलर ऑप्शंस के साथ बेचा जाएगा।
कल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Lava Bold N2 Pro 4G
Lava Bold N2 Pro 4G को भारत में 31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट ने इस फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी है और इनसे पता चलता है कि ये फोन ऑरोरा गोल्ड और एक्लिप्स ग्रे कलर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये हैंडसेट एंड्रॉइड 15 पर रन करता है। माइक्रोसाइट पर जो डिटेल्स दी गई हैं उसके मुताबिक लावा का ये नया फोन Unisoc T7250 चिपसैट से लैस होगा। इसमें 4जीबी रैम मिलेगी और 64 जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ ये फोन आएगा। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फोन अपना पहला फोन लेने वालों यानी फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
Lava Bold N2 Pro 4G का कैमरा और बैटरी डिटेल्स
Lava Bold N2 Pro 4G फोन 50-मेगापिक्सेल रियर कैमरा के साथ आएगा और कंपनी ने अभी इस फोन के कुछ फीचर्स को सीक्रेट रखा है जिनमें सेल्फी शूटर की डिटेल्स शामिल हैं। 6.67-इंच HD+ LCD स्क्रीन के साथ आने वाला ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Lava Bold N2 Pro 4G में 5000mAh बैटरी का साथ मिलेगा जो USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। फोन में IP54 रेटिंग मिल रही है जो धूल और पानी के छींटों से इसे सुरक्षित रखता है। हालांकि इस फोन की और डिटेल्स के बारे में तब पता चलेगा जब मंगलवार को 12 बजे ये फोन भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा।
ये भी पढ़ें


