Sunday, March 29, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीकोई भी जॉब सेफ नहीं! अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे AI...

कोई भी जॉब सेफ नहीं! अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे AI टीचर्स, शिक्षक करेंगे ये काम


AI ने पिछले कुछ साल में हर सेक्टर में बड़ा बदलाव किया है। एआई के आने से एक तरफ जहां लोगों के कई काम काफी आसान हो रहे हैं वहीं लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में आ गई है। एआई ने अब हर सेक्टर में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। अब एक और सेक्टर में एआई की एंट्री हो गई है। अमेरिका के एक स्कूल ने AI टीचर इंट्रोड्यूस किया है। यह स्कूल पूरी तरह से एआई पावर्ड है, यहां स्टूडेंट्स के कोर्स डिजाइन से लेकर उनके डेली होमवर्क तक एआई के जरिए मैनेज किया जाता है।

AI टीचर से पढ़ेंगे बच्चे

अमेरिका के अल्फा स्कूल ने पिछले साल नवंबर में एआई पावर्ड स्कूल ओपन करने की घोषणा की थी। अब स्कूल ने एआई टीचर इंट्रोड्यूस किया है, जो बच्चों को पढ़ाएगा। स्कूल का कहना है कि एआई मॉडल इस स्कूल के बच्चों को डेली दो घंटे कोर एकैडमिक सब्जेक्ट्स पढ़ाया करेगा। इसके अलावा बांकी के समय में एआई मॉडल बच्चों के लिए वर्कशॉप, यूनीक प्रोजेक्ट्स और जिंदगी के स्किल्स को सिखाने का काम करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कूल आने वाले समय में ट्रेडिशनल टेक्स्टबुक और सॉफ्टवेयर बेस्ड लर्निंग टूल्स का इस्तेमाल करने वाला है। स्कूल के बच्चों के करीकुलम को पूरा करने के लिए इस स्कूल में खान अकेडमी, मेमबीन, मेंटावा और मोबीमैक्स जैसे थर्ड-पार्टी एजुकेशनल ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

एक और सेक्टर में जॉब कट?

जिस तरह से अब एजुकेशन सेक्टर में AI टीचर का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। आने वाले समय में अब एजुकेशन सेक्टर में भी नौकरियां खत्म होने की संभावना है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एआई आने वाले कुछ सालों में कई सेक्टर की नौकरियां खा जाएगा। हालांकि, कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि एआई के इस्तेमाल से लोगों के काम करने के तरीके बदल जाएंगे। वो अब पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से काम कर सकेंगे। एआई टीचर्स अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे वहीं, टीचर्स अब इन टूल्स के जरिए बच्चों के वर्कशॉप पूरी करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें – Apple का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए बंद किया ये लोकप्रिय डिवाइस





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments