Saturday, March 28, 2026
HomeराजनीतिKerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे...

Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए


Kerala Assembly Elections Richest candidate: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में जहां राजनीतिक मुकाबला तेज होता जा रहा है, वहीं उम्मीदवारों की संपत्ति भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामों से पता चला है कि कई उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इस सूची में सबसे ऊपर नाम है राजीव चंद्रशेखर का, जो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं.

राजीव चंद्रशेखर सबसे अमीर उम्मीदवार

राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के नेमोम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 93.88 करोड़ रुपये घोषित की है. इसमें से लगभग 78.81 करोड़ रुपये चल संपत्ति यानी नकद, निवेश और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में हैं.  बाकी उनकी अचल संपत्ति है.

अन्य बड़े उम्मीदवार भी करोड़पति

इस चुनाव में कई अन्य बड़े नेता भी करोड़ों की संपत्ति के साथ मैदान में हैं. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी ने करीब 3.04 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है और वह मलप्पुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके बाद रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) का नाम है जिनकी संपत्ति 2.65 करोड़ है.

कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन के पास लगभग 1.01 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं सीपीएम की नेता आर. बिंदु 2.14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

सीएम और अन्य नेताओं की संपत्ति

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी संपत्ति करीब 1.01 करोड़ रुपये घोषित की है. वहीं केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि के पास लगभग 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

इसके अलावा सीपीएम के के. एन. बालगोपाल (1.94 करोड़), बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन (करीब 1.94 करोड़) और केरल कांग्रेस (एम) के रोशी ऑगस्टीन (1.84 करोड़) भी इस सूची में शामिल हैं.

सीपीआई के नेता के. राजन  ने लगभग 80.42 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो अन्य बड़े नेताओं के मुकाबले कम है.

संपत्ति बनाम राजनीति का मुद्दा

चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की संपत्ति हमेशा चर्चा में रहती है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि नेताओं की आर्थिक स्थिति क्या है और वे किस तरह के संसाधनों के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भी यह साफ दिख रहा है कि राजनीति में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 

केरल विधानसभा चुनाव 2026: उम्मीदवार, पार्टी और संपत्ति 

  1. राजीव चंद्रशेखर (भारतीय जनता पार्टी) – 93.88 करोड़ रुपये
  2. पी. के. कुन्हालीकुट्टी (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) – 3.04 करोड़ रुपये
  3. रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) -2.65 करोड़
  4. आर. बिंदु (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 2.14 करोड़ रुपये
  5. जोस के. मणि (केरल कांग्रेस (एम)) – 2.09 करोड़ रुपये
  6. के. एन. बालगोपाल (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 1.94 करोड़ रुपये
  7. शोभा सुरेंद्रन (भारतीय जनता पार्टी) – 1.94 करोड़ रुपये
  8. रोशी ऑगस्टीन (केरल कांग्रेस (एम)) – 1.84 करोड़ रुपये
  9. वी. डी. सतीशन (कांग्रेस) – 1.01 करोड़ रुपये
  10. पिनराई विजयन (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 1.01 करोड़ रुपये
  11. के. राजन (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) – 80.42 लाख रुपये 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments