Friday, March 27, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीVivo ला रहा iPhone 17 की तरह दिखने वाला फोन, भारत में...

Vivo ला रहा iPhone 17 की तरह दिखने वाला फोन, भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक


Vivo जल्द भारत में एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह फोन देखने में iPhone 17 की तरह लगेगा। चीनी कंपनी का यह फोन अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। Vivo T5 सीरीज का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 9020mAh की बैटरी दी जा सकती है। वीवो का यह फोन चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है।

कीमत हुई लीक

भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने वीवो के इस अपकमिंग फोन की कीमत अपने X हैंडल से शेयर की है। साथ ही, फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर की है। Vivo T5 Pro को अगले महीने दूसरे सप्ताह में पेश किया जा सकता है। भारत में इस फोन की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। इस सेगमेंट में Nothing Phone 4a समेत कई और फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।

Vivo T5 Pro को भारत में ग्लेशियर ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। वीवो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। साथ ही, फोन में 9,020mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

वीवो के अपकमिंग फोन के बैक में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसमें Sony IMX882 सेंसर यूज किया जा सकता है। इस फोन में दूसरा 50MP का कैमरा मिल सकता है। साथ ही, सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा। फोन IP68 और IP69+ रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में डूबने, गिरने या फिर धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आ सकता है।

Vivo T5 Pro के पिछले मॉडल को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.77 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें – क्या है फोन ‘हाईजैक’ स्कैम? हैकर्स के झांसे में कहीं गवां न दे लाखों, जानें कैसे बचें





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments