Thursday, March 26, 2026
Homeअर्थव्यवस्थानोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, केरल को पीछे...

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, केरल को पीछे छोड़ देगा उत्तर प्रदेश; इस मामले में बन जाएगा देश का नंबर-1 राज्य


उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में 28 मार्च 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही उत्तर प्रदेश एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित करेगा, जिसे अब तक देश का कोई भी राज्य नहीं छू सका है। इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश, देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला भारत का पहला और इकलौता राज्य बन जाएगा। आइए जानते हैं कि यह उपलब्धि यूपी के लिए कितनी बड़ी है।

देश का इकलौता राज्य जहां होंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, जो पहले से ही वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यह संख्या 5 हो जाएगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे-

  • लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (वाराणसी)
  • चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ)
  • कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कुशीनगर)
  • महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अयोध्या)

2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर

एक आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 4 हवाई अड्डे संचालित थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज प्रदेश में 16 हवाई अड्डों से उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि 3 अभी भी निर्माणाधीन हैं। इनमें सोनभद्र का म्योरपुर और ललितपुर हवाई अड्डा शामिल हैं।

बजट में 5 गुना की भारी बढ़ोतरी

हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खजाना खोल दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच नागरिक उड्डयन निदेशालय का बजट 5 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। यही वजह है कि यूपी आज एयर-कनेक्टिविटी के मामले में देश का सिरमौर बनने जा रहा है।

विश्व पटल पर बढ़ेगा मान

जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने भव्य तैयारियां की हैं। दावा किया जा रहा है कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर होने वाली जनसभा अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सभा होगी। इस एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के लाखों नए अवसर भी पैदा होंगे।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments