Tuesday, March 24, 2026
Homeअर्थव्यवस्थामहंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं- चेक करें...

महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं- चेक करें आज के ताजा भाव


Gold and Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी ओर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बताते चलें कि सोमवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। कल, सोने का भाव 9,050 रुपये (लगभग 6 प्रतिशत) टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

2.30 लाख रुपये पर स्थिर रहा चांदी का भाव

सोने के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। सोमवार को दिल्ली में चांदी के दाम 10,500 रुपये गिरकर 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए थे। कारोबारियों ने बताया कि ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में आए सुधार और हाल ही में कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद निचले स्तर पर हुई खरीदारी की वजह से आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार 9 दिनों की गिरावट के बाद चढ़ा सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 9 सत्रों की गिरावट के बाद आज संभल गया और 16.96 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,423.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ”लगातार 9 दिन तक गिरने के बाद हाजिर सोना विदेशी बाजारों में लगभग 4,420 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा है। ईरान युद्ध को लेकर सावधानी भरी उम्मीदें इसकी वजह हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों के खिलाफ 5 दिनों के संघर्षविराम की घोषणा की है।” 

निवेशक सतर्क

हालांकि, प्रवीण सिंह ने ये भी कहा कि इस संघर्षविराम की प्रभावशीलता को लेकर अभी संदेह बना हुआ है, जिसके चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि भू-राजनीतिक मोर्चे से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के कारण निकट भविष्य में सर्राफा की कीमतें अस्थिर रहने की संभावना है। 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments