Thursday, March 26, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus 15T के चीन लॉन्च से पहले ही मिल गई प्रोसेसर, कीमत...

OnePlus 15T के चीन लॉन्च से पहले ही मिल गई प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन की झलक, जानें आप भी


OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस फोन को शाम के 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। प्री-बुकिंग में यूजर्स को वायरलेस हेडफोन ऑफर किया जा रहा है। इसे घरेलू मार्केट में Oppo Shop की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सकेगा। चीन में लॉन्च होने के बाद इसके भारत में भी आने की आहट सुनाई दे रही है और ये भारत में OnePlus 15s के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 15T का प्रोसेसर

वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। फोन के बैक में 200MP + 50MP का कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है जो होल पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर स्थित होगा।

OnePlus 15T के स्टोरेज ऑप्शन

OnePlus 15T को 5 स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीदा जा सकेगा। फोन में मैक्सिमम 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन प्योर कोका, रिलैक्सिंग माचा और हीलिंग व्हाइट चॉकलेट कलर में पेश किया जाएगा। 

OnePlus 15T की बैटरी

OnePlus के इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिलेगा, जिसकी वजह से फोन पूरी तरह वाटरप्रूफ होगा। यह फोन 7500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।

OnePlus 15T की भारत में कितनी होगी कीमत?

OnePlus 15T का ऑफिशियल प्राइस तो घोषित नहीं हुआ है पर रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पिछले मॉडल से ये मॉडल महंगा होने वाला है। इसका पूर्व वर्जन चीन में करीब 39,000 रुपये में लॉन्च हुआ था और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये भारत में करीब 40,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि ऑफिशियस प्राइस कल फोन के लॉन्च होने के साथ ही पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Nord Buds 4 Pro पर पैसे बचाने का मौका, 54 घंटे बैटरी और नॉइस कैंसिलेशन से लैस हैं ईयरबड्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments