Thursday, March 26, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOppo Find X9 Ultra ग्लोबल लॉन्च के लिए है तैयार, कंपनी ने...

Oppo Find X9 Ultra ग्लोबल लॉन्च के लिए है तैयार, कंपनी ने कन्फर्म किया समय


Oppo Find X9 Ultra: ओप्पो अब अपने फ्लैगशिप फोन को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट लाउ ने घोषणा की है कि ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा अगले महीने ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होगा। यह मौजूदा फाइंड X9 और फाइंड X9 प्रो के साथ फ्लैगशिप सीरीज में शामिल होगा। उन्होंने यह भी बताया कि चीन के अलावा ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने वाला यह पहला अल्ट्रा फोन होगा। लॉन्च की तारीख के साथ-साथ पोस्ट में फाइंड X9 अल्ट्रा की एक टीजर इमेज भी जारी की गई है। इस इमेज से ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा के बारे में जो जानकारी मिल रही है, उसके बारे में यहां जान सकते हैं।

टीजर इमेज से क्या पता चला

टीजर इमेज से पता चलता है कि फाइंड X9 अल्ट्रा में साइड में एक प्रेशर-सेंसिटिव ऑरेंज बटन हो सकता है, जिसे कैमरा कंट्रोल के लिए “क्विक बटन” बताया जा रहा है। यह iPhone 16 और उसके बाद के मॉडल्स के कैमरा कंट्रोल बटन जैसा लगता है। ठीक उसी तरह ओप्पो फाइंड X8 अल्ट्रा के क्विक बटन से डबल टैप करके कैमरा ऐप को जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। यह शटर बटन के रूप में काम कर सकता है या फिर इसे स्लाइड करके जूम भी किया जा सकता है।

Oppo Find X9 Ultra के बैटरी और प्रोसेसर पर क्या है जानकारी

Find X9 Ultra में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है और इसमें फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट होने की उम्मीद है। हालांकि Oppo ने अभी तक प्रोसेसर के बारे में सटीक कन्फर्म नहीं किया है। कुछ लीक से पता चलता है कि इसमें शायद 7000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी होगी।

Oppo Find X9 Ultra के कैमरा में क्या हो सकता है खास

इसके अलावा कैमरे की बात करें तो X9 Ultra में क्वाड-कैमरा सिस्टम होने की संभावना है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर मुख्य होगा। जूम के लिए एक दूसरे हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस की भी चर्चा हो रही है। इसकी प्रमुख खूबियों में से एक पेरिस्कोप जूम कैमरा हो सकता है जो बेहतर लॉन्ग-रेंज शॉट्स और बेहतर क्लैरिटी दे सकता है। 

ये भी पढ़ें 

OnePlus 15T के चीन लॉन्च से पहले ही मिल गई प्रोसेसर, कीमत और स्पेसिफिकेशन की झलक, जानें आप भी 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments