Sunday, March 22, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीफोल्डेबल iPhone का इंतजार हुआ लंबा! सितबंर नहीं इस महीने शुरू होगी...

फोल्डेबल iPhone का इंतजार हुआ लंबा! सितबंर नहीं इस महीने शुरू होगी सेल, फिर से बढ़ी डेट?


Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की सेल में देरी हो सकती है। सप्लाई चेन में आई दिक्कत की वजह से फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट में डिले हो सकती है, जिसकी वजह से यूजर्स को कुछ सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। आम तौर पर एप्पल अपने प्रोडक्ट्स सितंबर के शुरुआती सप्ताह में लॉन्च करता है। वहीं, इसकी सेल सितंबर के आखिरी सप्ताह में करता है।

फोल्डेबल आईफोन का इंतजार हुआ लंबा

एनालिस्ट टिम लॉन्ग की मानें तो एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट दिसंबर में हो सकती है यानी लॉन्च के तीन महीने के बाद यूजर्स इसे खरीद पाएंगे। हालांकि, एप्पल का लॉन्च इवेंट सितंबर में ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पहले फोल्डेबल आईफोन को उतारा जा सकता है। सप्लाई चेन की दिक्कत की वजह से अलग-अलग मार्केट में इसे फेज वाइज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

एप्पल ने हाल ही में 20 मिलियन फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर दिया है। एप्पल के लिए यह फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग बनाएगा। पहले 13 से 15 मिलियन फोल्डेबल डिस्प्ले का ऑर्डर था, लेकिन बढ़ती डिमांड की आशंका को देखते हुए कंपनी ने डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर रिवाइज किया है। सैमसंग ने एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले पैनल के लिए डेडिटेकेटेड प्रोडक्शन लाइन तैयार किया है, जहां अगले कुछ सप्ताह में प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। इसके बाद फोन की असेंबली शुरू की जाएगी।

मई में शुरू होगा पैनल का प्रोडक्शन

Apple अगले साल मार्च में iPhone 18 और iPhone 18e लॉन्च कर सकता है। सितंबर में इस साल आईफोन 18 को लॉन्च नहीं किया जाएगा। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Air 2 को भी सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग मई में एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले का प्रोडक्शन शुरू कर देगा। एप्पल ने फोल्डेबल पैनल के लिए BOE से भी संपर्क किया था, लेकिन सप्लाई चेन और प्रोडक्शन रेट में दिक्कत की वजह से चीनी कंपनी ऑर्डर पूरा नहीं कर पाएगी। अब एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के लिए केवल Samsung ही पैनल प्रोड्यूस करेगा।

यह भी पढ़ें – सरकार की नई वॉर्निंग, करोड़ों Apple यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, तुरंत करें ये काम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments