Sunday, March 22, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy S25 FE में हो गया बड़ा प्राइस कट, अब इतने...

Samsung Galaxy S25 FE में हो गया बड़ा प्राइस कट, अब इतने सस्ते में लाएं घर


Samsung Galaxy S25 FE की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। पिछले साल फेस्टिव सीजन के दौरान दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस मिड बजट फ्लैगशिप फोन ने लॉन्च किया था। फोन का लुक और डिजाइन Galaxy S25 की तरह ही है। साथ ही, इसके कई फीचर्स भी Galaxy S25 की तरह ही है। सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसके बाद कंपनी ने पुराने मॉडल की प्राइस में कटौती करनी शुरू कर दी है।

Samsung Galaxy S25 FE में बड़ा प्राइस कट

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में मिल रहा है। यह फोन 52,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने इस फोन को 59,999 रुपये की प्राइस में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 2,750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह कुल मिलाकर 7,750 रुपये की बचत की जा सकती है।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड कैमरा दिया गया है। साथ ही, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसंर का सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस मिड बजट फ्लैगशिप फोन में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

इस फोन में 4,900mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलता है। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – Apple, Samsung को टक्कर देने Amazon ला रहा AI Smartphone, डिटेल्स हुई लीक





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments