Thursday, March 19, 2026
Homeव्यापारShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1953 अंक...

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1953 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 525 अंक नीचे


Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1953 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 74751 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी भी लगभग 525 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी इंडेक्स में 1400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.

क्यों आज भरभराकर गिरा शेयर बाजार?

  • ईरान ने कतर और सऊदी अरब में ऊर्जा के ठिकानों को बैलिस्टिक ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान ने कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया. साथ ही सऊदी अरब के रास तनुरा रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले किए. ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के हबशान गैस केंद्र को भी निशाना बनाया. इन हमलों से एनर्जी सप्लाई को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं. 
  • तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112-113 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है, जो भारत सहित दुनिया के तमाम देशों की इकोनॉमी के लिए नेगेटिव है.
  • HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा भी शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह है. इसके चलते आज HDFC बैंक के शेयर 8-9 परसेंट तक लुढ़क गए. इससे बैंकिंग सेक्टर पर भारी दबाव है. 
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.50-3.75 परसेंट तक स्थिर रखा. इससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है. फेड रिजर्व के इस सख्त रुख की वजह से निवेशक तनाव में हैं. 
  • ग्लोबल मार्केट जैसे कि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी 2-3 परसेंट की गिरावट आई है.  

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

गुरुवार को एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में रहे. सभी प्रमुख सूचकांकों में नुकसान देखने को मिला. वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद जापान का निक्केई लगभग 2.5 परसेंट गिरा और टॉपिक्स में लगभग 1.8 परसेंट की गिरावट देखी गई. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2.6 परसेंट तक लुढ़क गया और कोस्डैक में भी करीब 1.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी कमजोर खुला और लगभग 1.5 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया.

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट

बुधवार, 18 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. बाजार बंद होने तक सभी प्रमुख इंडेक्स अपने निचले स्तर तक पहुंच गए. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 768.11 अंक या 1.63 परसेंट की भारी गिरावट के साथ 46225.15 पर बंद हुआ. S&P 500 में भी 1.36 परसेंट की गिरावट आई और यह 6624.70 पर बंद हुआ.

वहीं, Nasdaq Composite 1.46 परसेंट गिरकर 22152.42 पर बंद हुआ. बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं. पहली वजह- अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों को 3.50-3.75 परसेंट तक स्थिर रखना और दूसरी वजह- ईरान में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 111 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल. इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं.  

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 4 परसेंट तक बढ़ गई हैं. US West Texas Intermediate (WTI) कच्चा तेल लगभग 3.1 परसेंट बढ़कर 99.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. वहीं, Brent क्रूड ऑयल लगभग 4.1 परसेंट बढ़कर 111.59 प्रति बैरल पर है.

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने? 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments