Monday, March 16, 2026
Homeव्यापारवेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट...

वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर


Stock Market News: Middle East में जारी तनाव के बीच पिछले तीन दिनों से बाजार में चल रही गिरावट पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को ब्रेक लग गया. BSE Sensex 938 अंक चढ़ गया, जबकि Nifty 50 23,400 अंक के पार निकल गया। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. 30 शेयरों पर आधारित BSE Sensex 938.93 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75,805.27 अंक तक गया और निचले स्तर पर 73,949.76 अंक तक आया.

बाजार में उछाल

वहीं 50 शेयरों पर आधारित Nifty 50 257.70 अंक यानी 1.11 प्रतिशत चढ़कर 23,408.80 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में UltraTech Cement में सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा Trent Ltd, HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, Bajaj Finance, ITC Limited, Tata Steel और State Bank of India प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी ओर नुकसान में रहने वाले शेयरों में Bharat Electronics Limited, Sun Pharmaceutical, Power Grid Corporation of India और Bharti Airtel शामिल रहे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Geojit Investments Ltd के शोध प्रमुख Vinod Nair ने कहा कि वाहन, बैंक और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी से कारोबार के अंत में बाजार में तेजी आई. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निवेशकों का रुख Strait of Hormuz में होने वाले घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा. अगर आपूर्ति श्रृंखला पर असर कम रहता है तो बाजार को और समर्थन मिल सकता है.

क्यों आई बाजार में तेजी?

एशिया के अन्य बाजारों में Nikkei 225 (जापान) और Shanghai Composite (चीन) गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि Kospi (दक्षिण कोरिया) और Hang Seng Index (हांगकांग) बढ़त में रहे. यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में गिरावट में थे, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

वैश्विक तेल मानक Brent Crude 1.41 प्रतिशत बढ़कर 104.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors) ने शुक्रवार को 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (Domestic Institutional Investors) ने 9,977.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. 

इससे पहले शुक्रवार को BSE Sensex 1,470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 74,563.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि Nifty 50 488.05 अंक की गिरावट के साथ 23,151.10 अंक पर रहा था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments