Monday, March 16, 2026
Homeव्यापारGold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट का...

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट का दौर, आज फिर इतना सस्ता हुआ सोना; जानें अपने शहर का ताजा रेट…


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 16 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1200 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,57,347 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,58,466 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,57,347 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर बिक रहा है….

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.29 फीसदी या 3335 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,100 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,55,101 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,56,158 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,749 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,490 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,799 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,800 रुपए
22 कैरेट – 1,46,490 रुपए
18 कैरेट – 1,19,880 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,650 रुपए
22 कैरेट – 1,46,340 रुपए
18 कैरेट – 1,19,730 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,010 रुपए
22 कैरेट – 1,47,590 रुपए
18 कैरेट – 1,23,990 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,650 रुपए
22 कैरेट – 1,46,340 रुपए
18 कैरेट – 1,19,730 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,700 रुपए
22 कैरेट – 1,46,390 रुपए
18 कैरेट – 1,19,780 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,800 रुपए
22 कैरेट – 1,46,490 रुपए
18 कैरेट – 1,19,880 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,700 रुपए
22 कैरेट – 1,46,390 रुपए
18 कैरेट – 1,19,780 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,700 रुपए
22 कैरेट – 1,46,390 रुपए
18 कैरेट – 1,19,780 रुपए

यह भी पढ़ें: Stock Market 16 March: शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 259 अंक उछला; निफ्टी  23,235 के पार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments