Sunday, March 15, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीघर के WiFi में आ रही दिक्कत? कर लें ये सेटिंग्स, कनेक्टिविटी...

घर के WiFi में आ रही दिक्कत? कर लें ये सेटिंग्स, कनेक्टिविटी हो जाएगी बेहतर


WiFi Connectivity- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
वाईफाई कनेक्टिविटी

इंटरनेट आज हमारी जरूरत बन गया है। घर हो या दफ्तर, स्कूल हो या कॉलेज, बिना इंटरनेट के आप दुनिया से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। सोशल मीडिया यूज करना हो या फिर UPI पेमेंट करना हो, इंटरनेट की जरूरत सबको होती है। घरों में अच्छी इंटरनेट स्पीड के लिए हम होम ब्रॉडबैंड या WiFi लगवाते हैं। कई बार घर या ऑफिस में लगे WiFi की कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है, जिसकी वजह से इंटरनेट नहीं चलता है या फिर बहुत धीमा चलता है। हम आपको कुछ बेसिक सेटिंग्स बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद WiFi की कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

करें ये बेसिक सेटिंग्स

WiFi कनेक्टिविटी में सबसे कॉमन दिक्कत ये आती है कि फोन या लैपटॉप कनेक्ट को रहता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड काफी कम आती है या फिर बार-बार डिसकनेक्शन की दिक्कत आती है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आपको कुछ बेसिक सेटिंग्स करनी होगी। इन स्टेप्स को फॉलो करने से पहले WiFi मॉडम या राउटर को चेक करें कि सभी लाइट्स सही से जल रही है या नहीं। इसके अलावा मॉडम से कनेक्ट होने वाली वायर को चेक करें। कई बार वायर मुड़ने की वजह से भी इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है।

सिग्नल करें रिफ्रेश

सबसे पहले अपने फोन या PC में सिग्नल स्ट्रेंथ को चेक करें। कई बार वाई-फाई की रेंज सही नहीं मिलती है या फिर उसमें कोई बाधा आती है, जिसकी वजह से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होती है। सिग्नल में अगर कोई दिक्कत नहीं है तो फिर आप डिवाइस में जाएं और वाई-फाई वाले ऑप्शन को टैप या क्लिक करके। इसे डिसकनेक्ट कर दें और दोबारा वाई-फाई से डिवाइस को कनेक्ट करें। कनेक्टिविटी रिफ्रेश होने से कई बार स्लो इंटरनेट की दिक्कत दूर हो जाती है।

WiFi की कनेक्टिविटी करें चेक

अगर, कनेक्टिविटी रिफ्रेश करने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड में दिक्कत आ रही है तो अपने WiFi राउटर या मॉडम को 10 सेकेंड्स के लिए स्वीच ऑफ कर दें। इसके बाद दोबारा इसे स्वीच ऑन कर दें। ऐसा करने के वाई-फाई मॉडम की कनेक्टिविटी रिफ्रेश हो जाएगी और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लगती है।

इसके बाद भी अगर, इंटरनेट स्लो चल रही है या फिर कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है, तो आपको इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना चाहिए और बैकएंड से इंटरनेट सर्विस को रिफ्रेश कराएं। अगर, फिर भी आपको दिक्कत आती है तो WiFi मॉडम या राउटर में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें – ECINET: चुनाव आयोग का यूनिफाइड प्लेटफॉर्म, एक जगह मिलेगी वोट और वोटर से जुड़ी सभी सुविधाएं





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments