Saturday, March 14, 2026

World News Updates; Trump Pakistan China


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प समर्थक एक्टिविस्ट लौरा लूमर ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज्यादा इस्लामी आतंकवाद फैलाने वाला देश है। उन्होंने अमेरिका को पाकिस्तान से दूर रहने और संबंधों में सावधानी बरतने की सलाह दी।

लूमर ने यह बयान इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान दिया। उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर लंबे समय से जिहादी विचारधारा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में अमेरिका को पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के साथ नजदीकी बढ़ाने से पहले सावधानी से कदम उठाना चाहिए।

लूमर पहले भी अपने मुस्लिम विरोधी और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रही हैं। इससे पहले वे भारत को लेकर भी विवादों में आ चुकी हैं। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को ‘थर्ड वर्ल्ड इनवेडर्स’ (पिछड़ा देश) कहा था और बॉलीवुड का मजाक उड़ाया था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

अमेरिका-साउथ कोरिया सैन्य अभ्यास के दौरान नॉर्थ कोरिया ने समुद्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी

नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक मिसाइल दागी। साउथ कोरिया और जापान का कहना है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है। हालांकि इस लॉन्च से किसी जहाज या विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह मिसाइल उस समय दागी गई जब अमेरिका और साउथ कोरिया का “फ्रीडम शील्ड” सैन्य अभ्यास चल रहा है, जो 19 मार्च तक चलेगा। नॉर्थ कोरिया अक्सर इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता है और इन्हें हमले की तैयारी बताता है।

साउथ कोरियाई सेना के मुताबिक मिसाइल नॉर्थ कोरिया के पूर्वी तट से समुद्र की दिशा में छोड़ी गई। वहीं जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि यह मिसाइल संभवतः जापान के इलाके से बाहर समुद्र में गिर गई।

अमेरिका में 11 भारतीयों पर वीजा फ्रॉड का आरोप, वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाते थे

अमेरिका में 11 भारतीयों पर फर्जी लूट की घटनाएं करवाकर U-वीजा लेने की साजिश का आरोप लगा है। अमेरिका का U-वीजा उन लोगों को मिलता है जो किसी बड़े अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं।

इससे उन्हें अमेरिका में रहने-काम करने की इजाजत मिलती है और बाद में ग्रीन कार्ड भी मिल सकता है। जांच में पता चला कि आरोपी दुकानों में नकली हथियार के साथ डकैती करवाते थे, ताकि कर्मचारी खुद को पीड़ित बताकर वीजा के लिए आवेदन कर सकें।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक 6 आरोपी बोस्टन की फेडरल कोर्ट में पेश हुए, जबकि बाकी को मैसाचुसेट्स, केंटकी और ओहायो से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को पहले ही भारत भेजा जा चुका है। दोष साबित होने पर 5 साल तक जेल और 2.5 लाख डॉलर तक जुर्माना हो सकता है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ICU में भर्ती, निमोनिया से हालत गंभीर

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गंभीर हालत में अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। 70 साल के बोल्सोनारो निमोनिया से जूझ रहे हैं।

ब्राजील के डीएफ स्टार अस्पताल ने बताया कि उन्हें तेज बुखार, ठंड लगने और ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद भर्ती किया गया। जांच में ब्रोंकोनिमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण) की पुष्टि हुई है।

बोल्सोनारो के डॉक्टर के मुताबिक 70 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों में निमोनिया खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे सेप्टीसीमिया (खून में संक्रमण) का खतरा बढ़ जाता है। अभी उन्हें ICU में एंटीबायोटिक्स और अन्य मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है।

बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव के बाद तख्तापलट की साजिश के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें पिछले साल 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद ब्राजील की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पलटने की कोशिश की थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments