Saturday, March 14, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी...

95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा


AI, Amazon- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK, UNSPLASH
एआई की वजह से डबल प्रमोशन

AI की वजह से एक तरफ जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां जा रही हैं, वहीं अमेजन में काम करने वाली एक कर्मचारी ने AI की मदद से डबल प्रमोशन ले लिया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अमेजन में काम करने वाली कर्मचारी ने एआई के सही इस्तेमाल से काम को आसान बना दिया, जिसकी वजह से उसके काम की तारीफ की गई। महज साढ़े तीन साल कंपनी में बिताने वाली कर्मचारी ने AI की मदद से दो बार प्रमोशन लिया है।

तेजी से हुआ प्रमोशन

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन वेब सर्विस में का करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर Anni Chen (एनी चेन) ने बताया कि साढ़े तीन साल से वो कंपनी में काम कर रही हैं और एआई ने उनकी कोडिंग में बहुत मदद की है। उन्होनें बताया उनकी 95% कोडिंग AI लिखता है, जिसकी वजह से उन्हें कंपनी में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है।

कोडिंग के लिए ली AI की मदद

चेन ने 2022 में अमेजन में एक एंट्री लेवल पोजीशन पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर ज्वॉइन किया था। अमेजन में वो पावर प्रोडक्ट सजेशन विजेट के लिए काम कर रही थी। इस दौरान ChatGPT, Claude जैसे जेनरेटिव एआई टूल्स काफी लोकप्रिय हो रहे थे। चेन ने एक्सपेरिमेंट के तौर पर इन AI प्लेटफॉर्म से मदद लेनी शुरू की। जहां भी कोडिंग करने में उनको दिक्कत होती थी, वो एआई से मदद लेती थी। इस तरह से वो एआई की मदद से कोडिंग लिखनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभी उनके द्वारा लिखे गए कोड्स में 95% को एआई ने लिखा है।

उन्होंने बताया कि जब पता चला कि एआई केवल छोटे टास्क के लिए नहीं है। इसकी मदद से जटिल काम को भी आसानी से किया जा सकता है, तो कॉम्प्लेक्स कोडिंग लिखते समय एआई से मदद लेनी शुरू कर दी। जैसे ही उन्हें किसी भी सवाल को लेकर कंफ्यूजन होता था, एआई से मदद लेती थी। एआई द्वारा दिए गए सजेशन के आधार पर कोडिंग करने पर उन्हें सफलता मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने ज्यादातर कोडिंग के लिए एआई का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

AI ने दिलाई तारीफें

Anni Chen ने बताया कि एआई की मदद से की गई कोडिंग की वजह से उनकी ऑफिस में तारीफें होने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका दो बार प्रमोशन हो चुका है। चेन ने बताया कि एआई की मदद से की गई कोडिंग की वजह से ही वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर लेवल 2 ग्रुप में शामिल हो पाई। फिर वो सीनियर इंजीनियरिंग रोल के तौर पर प्रमोट हुई और इसके बाद उन्हें फाउंडिंग इंजीनियर बना दिया गया।

यह भी पढ़ें – LPG Cylinder Booking: इन ऐप्स से चुटकियों में बुक होगा गैस सिलेंडर, जानें तरीका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments