Saturday, March 14, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारUS-Israel vs. Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu mojtaba khamenei

US-Israel vs. Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu mojtaba khamenei


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का फुटेज। - Dainik Bhaskar

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का फुटेज।

इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी। न्यूज एजेंसी AP ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह होने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमला कब हुआ यह नहीं बताया गया। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

कल इराक में अमेरिकी वायुसेना का बोइंग केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान भी क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। ईरान जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

ईरानी हमले के बाद शुक्रवार को सेंट्रल इजराइल के कुछ हिस्से में आग लग गई।

ईरानी हमले के बाद शुक्रवार को सेंट्रल इजराइल के कुछ हिस्से में आग लग गई।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल-अमेरिका के ठिकानों को टारगेट करके कई ड्रोन लॉन्च किए।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल-अमेरिका के ठिकानों को टारगेट करके कई ड्रोन लॉन्च किए।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

इराक के अधिकारियों के मुताबिक बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास के हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक मिसाइल दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिकॉप्टर उतरने वाले इलाके (हेलिपैड) पर गिरी।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- खार्ग आइलैंड पर ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा है कि खार्ग आइलैंड पर हुए अमेरिकी हमले में किसी भी ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमले के दौरान आइलैंड पर 15 से ज्यादा धमाके हुए और कई जगह से धुआं उठता देखा गया। बताया गया कि अमेरिका ने यहां सैन्य ठिकानों, जोशन सी बेस, एयरपोर्ट के कंट्रोल टावर और हेलीकॉप्टर हैंगर को निशाना बनाया।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने खार्ग आइलैंड पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। यह द्वीप ईरान के लिए बहुत अहम है, क्योंकि ईरान का करीब 90% कच्चा तेल यहीं से दुनिया के दूसरे देशों में जाता है।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने अपने गैर जरूरी कर्मचारियों को ओमान छोड़ने का कहा

अमेरिका ने ओमान में काम कर रहे अपने ऐसे सरकारी कर्मचारियों को, जिनका काम बहुत जरूरी नहीं है, देश छोड़कर वापस आने को कहा है। उनके परिवारों को भी जल्द निकलने की सलाह दी गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि इलाके में लड़ाई और आतंकवादी हमलों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए लोगों को फिलहाल ओमान नहीं जाने की सलाह दी गई है।

वहीं यमन बॉर्डर से लगे ओमान के इलाकों में बिल्कुल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज शिवालिक

जंग के बीच भारत का LPG (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिक’ के मुताबिक यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 55,000 टन LPG ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग आइलैंड पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है।

03:39 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE में फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर 10 लोग गिरफ्तार

UAE में सरकार ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अलग-अलग देशों के हैं।

सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिनमें दिखाया गया कि UAE पर हमला हो रहा है या मिसाइलें गिर रही हैं। इनमें से कई वीडियो फर्जी थे या AI से बनाए गए थे।

सरकार का कहना है कि ऐसे वीडियो से लोगों में डर और भ्रम फैलता है और देश की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। अगर इन लोगों पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें कम से कम 1 साल की जेल और 1 लाख दिरहम तक जुर्माना हो सकता है।

03:19 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के 90% तेल का एक्सपोर्ट खार्ग आइलैंड से होता है

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। यह आइलैंड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बेहद करीब है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

ईरान का भी करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है।

1960 के दशक में विदेशी निवेश के बाद इस जगह को बड़े ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर के तौर पर डेवलप किया गया था और तब से यह ईरान की ऑयल सप्लाई की रीढ़ बन गया।

हडसन इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो माइकल डोरान ने कहा कि ट्रम्प सरकार युद्ध के बाद भी ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था को तबाह नहीं करना चाहती है। अमेरिका की पुरानी ‘रेड लाइन’ यानी तय सीमा यह रही है कि कुछ खास और अहम ठिकानों पर हमला नहीं किया जाए।

ईरान के खार्ग आइलैंड स्थित तेल टर्मिनल की 25 फरवरी 2026 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर।

ईरान के खार्ग आइलैंड स्थित तेल टर्मिनल की 25 फरवरी 2026 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर।

03:12 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का नए ईरानी सुप्रीम लीडर पर ₹92 करोड़ का इनाम

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹92 करोड़) तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने यह घोषणा की है।

इस सूची में ईरान के सीनियर नेता अली लारिजानी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतिब, अली असगर हेजाजी, याह्या रहीम सफवी और इस्कंदर मोमेनी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में हमलों और आतंकी गतिविधियों की योजना बनाते हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर।

03:04 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसका USS अब्राह्म लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित है। ईरान इस पर हमला करके इसे बेकार करने की झूठी बातें फैला रहा है।

उनका कहना है कि यह जहाज अभी भी पूरी तरह काम कर रहा है और समुद्र से हालात पर नजर रख रहा है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने खाड़ी इलाके में इस जहाज पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

03:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने 6 ड्रोन गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश में घुसने की कोशिश कर रहे छह ड्रोन मार गिराए हैं। मंत्रालय के मुताबिक इनमें से पांच ड्रोन देश के पूर्वी इलाके में इंटरसेप्ट कर नष्ट किए गए। इसके अलावा एक ड्रोन को एम्प्टी क्वार्टर रेगिस्तान (रुब अल-खाली) के ऊपर गिरा दिया गया।

02:47 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा

ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे।

इससे घरेलू गैस सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कच्चे तेल का एक टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है।

इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है।

02:35 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका

अमेरिका और इजराइल लगातार दो हफ्ते से ईरान में एयरस्ट्राइक कर रहे हैं, इसके बावजूद ईरान की सत्ता अभी भी काफी मजबूत है और उसके जल्द गिरने का कोई खतरा नहीं है।

यह बात अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आई है। इस मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी है।

एक सूत्र के मुताबिक कई खुफिया रिपोर्टों में एक जैसा आकलन किया गया है कि ईरान की सरकार गिरने की स्थिति में नहीं है और वह अभी भी देश की जनता पर कंट्रोल बनाए हुए है।

वहीं, तेल की कीमतों में इजाफे की वजह से राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द जंग खत्म कर सकता है। हालांकि अगर ईरान के कट्टरपंथी नेता सत्ता में बने रहते हैं तो युद्ध खत्म करने का रास्ता निकालना आसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…

02:14 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट से इस महीने अब तक सिर्फ 77 जहाज गुजरे

लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के मुताबिक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने अब तक सिर्फ 77 जहाज ही इस समुद्री रास्ते से गुजर पाए हैं।

कंपनी की सीनियर एनालिस्ट ब्रिजेट डायकुन ने बताया कि इनमें से ज्यादातर जहाज शादो फ्लीट के हैं। ये ऐसे जहाज होते हैं जो पश्चिमी देशों की गश्त से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और अक्सर रूस और ईरान से जुड़े होते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक होर्मुज से निकले वाले जहाजों में लगभग 26% ईरान से जुड़े, 13% ग्रीस और 12% चीन से जुड़े हैं। दुनिया के कुल करीब 20% तेल की सप्लाई इसी इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरती है।

01:47 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के हेल्थ सेंटर पर इजराइल का हमला, 12 की मौत

इजराइल के हवाई हमले में लेबनान के एक हेल्थ सेंटर में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण लेबनान के गांव में स्थित बुर्ज कलाउइया हेल्थ सेंटर पर एयर स्ट्राइक की गई। उस समय वहां मेडिकल स्टाफ लोगों का इलाज कर रहा था।

मंत्रालय ने बताया कि अभी मलबे में लोगों की तलाश जारी है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लेबनान में अब तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 103 बच्चे शामिल हैं। 1900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

01:23 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 2,500 मरीन और युद्धपोत भेजे

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक करीब 2500 मरीन सैनिक और कम से कम एक और युद्धपोत इस इलाके की ओर भेजे जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 31st मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली को मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है।

मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट (MEU)- ये करीब 2-2.5 हजार मरीन सैनिकों की ऐसी खास सैन्य टुकड़ी, जिसे दुनिया में कहीं भी अचानक होने वाले मिशन या जंग के लिए तुरंत भेजा जा सकता है।

एम्फीबियस असॉल्ट शिप: बड़ा युद्धपोत, जिससे हेलिकॉप्टर और सैनिकों को समुद्र से सीधे तटीय इलाके में उतारकर हमला किया जाता है।

01:23 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया मिडिल ईस्ट के लिए 80 उड़ानें चलाएगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को मिडिल ईस्ट के लिए कुल 80 उड़ानें चलाने का फैसला किया है। इनमें रेगुलर और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन के हिसाब से जेद्दा और मस्कट के लिए रेगुलर उड़ानें जारी रहेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स जेद्दा के लिए चलाएगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस कोझीकोड और मंगलुरू से भी जेद्दा के लिए उड़ानें ऑपरेट करेगी।

मस्कट के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से भी राउंड-ट्रिप उड़ानें चलाएगी।

इसके अलावा दोनों एयरलाइंस UAE और सऊदी अरब के लिए लगभग 62 स्पेशल उड़ानें भी चलाने की योजना बना रही हैं, जो स्लॉट और लोकल नियमों की इजाजत पर निर्भर होंगी।

एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना एक्स्ट्रा चार्ज के नई तारीख पर टिकट बुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।

01:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के गांव पर इजराइली मिसाइल हमला, 6 लोगों की मौत

ईरान के सेंट्रल मार्काजी प्रांत के एक गांव पर शुक्रवार को हुए इजराइली मिसाइल हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक यह हमला अचानक हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह गांव सेंट्रल ईरान में स्थित है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया जा रहा है।

01:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका, भारत और दुनिया से रूसी तेल खरीदने की भीख मांग रहा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका अब भारत समेत दुनियाभर के देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग रहा है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका पहले महीनों तक भारत पर दबाव बनाता रहा कि वह रूस से तेल आयात बंद करे, लेकिन ईरान के साथ दो हफ्ते के संघर्ष के बाद वॉशिंगटन का रुख बदलता दिख रहा है।

उन्होंने यूरोपीय देशों ने ईरान के खिलाफ गैर-कानूनी लड़ाई का समर्थन किया, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बदले में उन्हें रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments