Saturday, March 14, 2026
Homeशिक्षाUAE में ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा रद्द, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए...

UAE में ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा रद्द, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए CISCE का बड़ा फैसला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गल्फ देशों में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जो तनातनी चल रही है उसका शिकार छात्र-छात्राएं भी हो रहे हैं. अब भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिषद (CISCE) ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में होने वाली 2026 की ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद वहां पढ़ रहे कक्षा 10 और कक्षा 12 के हजारों छात्रों की परीक्षा अब तय समय पर नहीं होगी. बोर्ड ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है.

दरअसल, CISCE से जुड़े स्कूलों में ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 2 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच होनी थीं. लेकिन क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने पहले इन परीक्षाओं को टाल दिया था. 1 मार्च, 3 मार्च और 6 मार्च को जारी अलग-अलग नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को जानकारी दी थी कि फिलहाल परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. अब हालात की दोबारा समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी है.

16 मार्च से 6 अप्रैल तक की परीक्षाएं भी रद्द

बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि सिर्फ पहले टली हुई परीक्षाएं ही नहीं, बल्कि 16 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सभी बाकी परीक्षाएं भी अब आयोजित नहीं होंगी. यानी UAE के सभी CISCE से जुड़े स्कूलों के छात्रों के लिए इस साल बोर्ड परीक्षा का पारंपरिक तरीका लागू नहीं होगा.

यह  भी पढ़ें –  सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

सुरक्षा को बताया गया मुख्य कारण

CISCE ने कहा है कि यह फैसला क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. बोर्ड ने छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है. इस मामले पर फैसला लेने से पहले बोर्ड ने Knowledge and Human Development Authority (KHDA) और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से भी चर्चा की. इन सभी से बातचीत के बाद यह तय किया गया कि छात्रों की भलाई और सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा रद्द करना ही सही कदम होगा.

अब कैसे तैयार होंगे रिजल्ट

परीक्षाएं रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि छात्रों का रिजल्ट कैसे बनाया जाएगा. CISCE ने साफ किया है कि UAE के छात्रों का रिजल्ट एक विशेष वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर तैयार किया जाएगा. हालांकि अभी इस प्रणाली की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. बोर्ड ने कहा है कि जल्द ही बताया जाएगा कि किस आधार पर छात्रों के अंक तय किए जाएंगे.

असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा मौका

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र वैकल्पिक मूल्यांकन से मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होगा, तो उसे एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र बाद में आयोजित होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह परीक्षा 2026 में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी तारीखें रिजल्ट आने के बाद घोषित की जाएंगी.

स्कूलों को दिए गए निर्देश

बोर्ड ने UAE में मौजूद सभी CISCE स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वे इस फैसले की जानकारी छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ तक पहुंचाएं. साथ ही उन्हें यह भी बताया जाए कि आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया क्या होगी और छात्रों को किस तरह से उनके परिणाम दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें –  एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments